लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Exam Date Class 10th 2023: 14 फरवरी से परीक्षा, 1500 केंद्र और 1637414 परीक्षार्थी, यहां देखें डेटशीट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2023 19:39 IST

Bihar Board Exam Date 2023:परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। मैट्रिक परीक्षा में 1637414 परीक्षार्थी हैं। 831213 छात्राएं एवं 806201 छात्र हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे75 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। 76 केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों की संख्या अधिक होने से एक-एक विषय की परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा 12:45 बजे समाप्त होगी। 

Bihar Board Exam Date 2023: बिहार में 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत 14 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को लेकर समिति पूरी चौकसी बरत रहा है। राज्य के 38 जिलों में परीक्षा के 1500  केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1637414 छात्र, छात्राएं शामिल होंगे।

हर बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 16,37,414 परीक्षार्थी हैं। इनमें 8,31,213 छात्राएं एवं 8,06,201 छात्र हैं। परीक्षा में 10 सेटों में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई और जे सेट होंगे। परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में परेशानी न हो इसके लिए ऑब्जेक्टिव से सब्जेक्टिव तक में दोगुने विकल्प मिलेंगे।

जिले में 75 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। 76 केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों की संख्या अधिक होने से एक-एक विषय की परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहले शिफ्ट की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे एंट्री करना होगा और परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होगी। पहली पाली की परीक्षा 12:45 बजे समाप्त होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1.45 बजे एंट्री करना होगा। यह परीक्षा शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

यहां देखें डेटशीटः

14 फरवरी – गणित

15 फरवरी – विज्ञान

16 फरवरी – सामाजिक विज्ञान

17 फरवरी – अंग्रेजी

20 फरवरी – मातृभाषा

21 फरवरी – द्वितीय मातृभाषा

22 फरवरी- इलेक्टिव विषय।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप