लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Result 2018: बिहार बोर्ड 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, प्रेरणा राज ने किया टॉप, 68.9 फीसदी छात्र पास

By धीरज पाल | Updated: June 26, 2018 17:20 IST

Bihar Board 10th Result 2018: बिहार बोर्ड का रिजल्ट की घोषणा करते हुए आनंद किशोर ने बताया कि इस साल सिमुतला आवासीय विद्यालय के अधिक छात्रों ने अधिक अंक हासिल कर उत्तीर्ण हुए है। टॉप 10 की सूची में टॉप 3 छात्र सिमुतला आवासीय विद्यालय से ही है।  

Open in App

पटना, 26 जून: बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड के कक्षा 10वीं छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज राज्य शिक्षा मंत्री और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा की। चेयरमैन आनंद किशोर ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल 68.9 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड में कुल 17 लाख से अधिक छात्र ने मैट्रिक की परीक्षाएं दी थी। जिसमें 6 लाख से अधिक लड़के और 5 लाख से अधिक लड़कियां पास हुई। बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने टॉप- 10 के टॉपर्स की सूची की घोषणा किया। इस टॉपर्स की सूची में बिहार की सिमुलता आवासीय विद्यालय, जमुई की प्रेरणा राज ने टॉप किया। प्रेरणा राज को कुल 487 नंबर मिले। वहीं, सिमुतला आवासीय विद्यालय की प्रज्ञा औप शिखा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें -  जारी हुआ बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, biharboard.ac.in पर क्लिक कर सबसे पहले देखें नतीजे

सिमुतला आवासीय विद्यालय के अधिक छात्रों ने किया टॉप

बिहार बोर्ड का रिजल्ट की घोषणा करते हुए आनंद किशोर ने बताया कि इस साल सिमुतला आवासीय विद्यालय के अधिक छात्रों ने अधिक अंक हासिल कर उत्तीर्ण हुए है। टॉप 10 की सूची में टॉप 3 छात्र सिमुतला आवासीय विद्यालय से ही है।बता दें कि बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 18.77 प्रतिशत ज्यादा रहा। मालूम हो कि पिछले साल रिजल्ट 50.12 प्रतिशत रहा था। शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि इस बार प्रश्नपत्रों में 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव सवालों को शामिल किया गया था। 

प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान शिक्षामंत्री ने कहा कि इस साल बोर्ड परीक्षा में 17 लाख 58 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे  जिनमें से कुल 12 लाख 11 हजार 617 पास हुए हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम