लाइव न्यूज़ :

बिहार: अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान बड़ा धमाका, एक युवती समेत कई मवेशियों की मौत, घरों की उड़ गई छतें

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2019 15:53 IST

बिहार के पश्चिम चंपारण के एक गांव में शनिवार (21 सितंबर) को कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे के दौरान धमाका हो गया। धमाके ने एक युवती और कई मवेशियों की जान ले ली। कहा जा रहा है कि धमाके से कई लोग घायल हुए हैं और इलाके में घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पश्चिम चंपारण के एक गांव में शनिवार (21 सितंबर) को कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे के दौरान धमाका हो गया। धमाके ने एक युवती और कई मवेशियों की जान ले ली। कहा जा रहा है कि धमाके से कई लोग घायल हुए हैं और इलाके में घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के नौतन प्रखंड का हरदीपट्टी गांव आज सुबह बम विस्फोट से दहल उठा. विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि एक किलोमीटर तक का इलाका थर्रा उठा और पूरे गांव में अंधेरा छा गया. बम बनाने के दौरान हुए इस जबर्दस्त विस्फोट में कई घरों की छतें उड़ गईं. इस घटना में जहां एक युवती के चिथड़े उड़ गए वहीं चार लोग बुरी तरह से जख्मी हैं. इस विस्फोट में एक दर्जन से अधिक बकरियों और अन्य जानवरों की मौत हो गई है. पूरा इलाका तहस-नहस हो चुका है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पटाखा बनाने के दौरान हुई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हादसे में मारे गए मृतक की पहचान नुरैन मियां के तौर पर हुई है जबकि इस घटना मे अनवारूल मियां, मुख्तार मियां, मेराज अंसारी, नजया खातुन गम्भीर रूप मे जख्मी हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बेतिया अस्पताल में भेजा गया है.

धमाका इतना तेज था कि इससे अगल-बगल के चार लोगों का घर भी ध्वस्त हो गया. इस विस्फोट और धमाके में दर्जनों मवेशियों के भी मारे जाने की खबर है.

मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है जो घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस इस मामले को पटाखा बनाने के दौरान हुआ धमाका बता रही है. जिस इलाके में ये घटना हुई है वहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है. विस्फोट की घटना से आसपास के कई मकान हिल गए और इलाके में दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि लोग उसे समझ पाते तब तक नुरैन मियां के घर के आसपास का क्षेत्र धुएं से घिर गया. कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. गांव में भगदड़ मच गयी. कुछ देर बाद जब लोग नुरैन मियां के घर के पास पहुंचे, तो नुरैन का शरीर पूरी तरह काला हो गया था. वहीं, नुरैन के पड़ोसी अनारुल का घर विस्फोट के प्रभाव से ध्वस्त हो गया, जिससे मलबे में दब कर अनरुल, उसका पुत्र मेराज शब्बू आरा, मुख्तार मियां घायल हो गये. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया.

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे नौतन थानाध्यक्ष छानबीन में जुट गये. विस्फोट बम का है या अन्य कारणों से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है. बताया जाता है कि नुरैन मियां वर्षों से पटाखा निर्माण का काम करता था. इसी दौरान विस्फोट हुआ है. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई चल रही है. एसडीपीओ ने बताया कि बम विस्फोट में एक युवक की मौत हुई है. आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी