लाइव न्यूज़ :

बिहारः सत्ता में लालू प्रसाद की एंट्री का असर दिखने लगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद प्रमुख पर कसा तंज, सुशासन को खत्म करने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2023 17:11 IST

बिहारः सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जब लालू का जलवा चलेगा तो बाहुबली, बालू माफिया, शराब माफिया, अपराधी दिखेंगे, इसमें कोई नई बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव के समर्थन से जो सरकार चलेगी, वह माफिया की सरकार होगी।अपराधियों की बदौलत कोई भी सरकार नहीं चल सकती है। नीतीश कुमार डमी मुख्यमंत्री हो गए हैं और सरकार में सुपर सीएम लालू प्रसाद की एंट्री हो गई है।

पटनाः पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर लालू-नीतीश पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता में लालू प्रसाद की एंट्री का असर दिखने लगा है। पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई भी उसी का नतीजा है।

नीतीश कुमारबिहार में गुंडों की सरकार बनाना चाहते हैं। राज्य में सुशासन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जब लालू का जलवा चलेगा तो बाहुबली, बालू माफिया, शराब माफिया, अपराधी दिखेंगे, इसमें कोई नई बात नहीं है। इस बात को सभी लोग जान रहे हैं कि लालू के समर्थन से जो सरकार चलेगी, वह माफिया की सरकार होगी।

उन्होंने कहा कि अपराधियों की बदौलत कोई भी सरकार नहीं चल सकती है। किसी भी कीमत पर एक भी अपराधी जेल से नहीं छूटना चाहिए। अपराध और अपराधियों का भाजपा हमेशा से खिलाफत करती रही है, इसपर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता है। नीतीश कुमार डमी मुख्यमंत्री हो गए हैं और सरकार में सुपर सीएम लालू प्रसाद की एंट्री हो गई है।

ऐसे में अपराधी समीकरण, एमवाई समीकरण समेत अन्य तरह के समीकरण बनाएं जाएंगे। बिहार की राजनीति में जब लालू की एंट्री हो गई है तो नीतीश कुमार का कोई औचित्य नहीं रह गया है। वहीं नीतीश के नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ये सब माया जाल बुनते रहते हैं लेकिन वे कुछ भी कर लें, उनका खाता नहीं खुलने वाला है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा, लेकिन 2013 के बाद से वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। नीतीश का बिहार में अब कोई वोट बैंक नहीं है और लालू प्रसाद की दया से वे चुनाव नहीं जीत सकेंगे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीबिहारBJPजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?