लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव बाढ़ग्रस्त इलाके में नदी में गिरे, जुगाड़ नाव से कर रहे थे पार

By भाषा | Updated: October 3, 2019 04:50 IST

तट पर खड़े लोगों ने सांसद को पानी से बाहर निकाला। सांसद कुछ सेकेंड तक बेहोश रहे और बाद में लोगों ने अपने गमछे से उन्हें हवा दी जिसके बाद वह होश में आए। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके में जाते समय बुधवार रात नदी में गिर गए। यह घटना पटना ग्रामीण के धनरुआ क्षेत्र की है जो यादव के संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में आता है।

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके में जाते समय बुधवार रात नदी में गिर गए। यह घटना पटना ग्रामीण के धनरुआ क्षेत्र की है जो यादव के संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में आता है।

वह लगातार दूसरी बार यहां से सांसद निर्वाचित हुए हैं। यादव बांस पर टायर बांधकर बनाई गयी 'जुगाड़ नाव’ पर सवार थे। दरअसल नावों की अनुपलब्धता की वजह से उन्होंने ऐसा किया।

वह अपने समर्थकों के साथ धरधा नदी पार करने की कोशिश में थे। नदी का तट छोड़ते ही कुछ गज की दूरी पर यह नाव पलट गई और सांसद समेत सभी लोग पानी में गिर गए।

तट पर खड़े लोगों ने इसके बाद सांसद को पानी से बाहर निकाला। सांसद कुछ सेकेंड तक बेहोश रहे और बाद में लोगों ने अपने गमछे से उन्हें हवा दी जिसके बाद वह होश में आए। 

टॅग्स :बिहारपटनाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया