लाइव न्यूज़ :

बिहारः दलित होने के कारण संगठन में हमारी पूछ नहीं, भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2022 18:56 IST

भागीरथी देवी ने कहा कि हमारी परेशानी संजय जायसवाल जानते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है. मोदी जी और रामनगर की जनता भगवान हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्य समिति से इस्तीफा दे दूंगी.भागीरथी देवी चंपारण के रामनगर विधानसभा से तीन बार विधायक है.2019 में भारत सरकार ने पद्मश्री से भी सम्मानित किया है.

पटनाः बिहार में भजापा विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा देने का भी ऐलान किया है. बगहा जिले से आने वाली भागीरथी देवी ने आज पार्टी के नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित होने के कारण पार्टी के संगठन में उनकी नहीं सुनी जा रही.

पद्मश्री से सम्मानित भाजपा विधायक भागीरथी ने कहा कि 'दलित होने के कारण बगहा जिला में संगठन में हमारी पूछ नहीं होती है. उन्होंने कहा कि दूसरे दल को मदद पहुंचाने वालों की पूछ होती है. दो लोग मिलकर बगहा जिला चला रहे हैं. भागीरथी देवी ने कहा कि हमारी परेशानी संजय जायसवाल जानते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है.

उन्होंने कहा कि मोदी जी और रामनगर की जनता भगवान हैं. आज तीन टर्म से जनता वोट देकर हमें जीताते आ रही है. जबसे बगहा जिला बना तब से मुझे मक्खी की तरह फेंक दिया गया है. दलित समझकर एक अलग छांट दिया गया है हमें किसी काम में नहीं पूछा जाता है. चुनाव के समय भी मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जाता है.

बगहा में दलित की कोई इज्जत नहीं है. भाजपा कमिटी के द्वारा किसी तरह की इज्जत मुझे नहीं दी जाती है. हमको कमजोर और दलित समझकर छाटा जाता है. नरेंद्र मोदी हमारे लिए भगवान हैं. पार्टी के लिए हम बने रहेंगे और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि बगहा में कांग्रेस को मदद पहुंचाने वाले नेताओं की पूछ है.

भागीरथी देवी कहा कि पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है, तो क्यों पद पर बना रहूं? उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्य समिति से इस्तीफा दे दूंगी. भागीरथी देवी चंपारण के रामनगर विधानसभा से तीन बार विधायक है. वर्ष 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर रामनगर से चुनाव जीती हैं. 2019 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से भी सम्मानित किया है.

टॅग्स :BJPपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो