लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने किया समीक्षा बैठक, नेताओं को दिया जीत का मंत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2022 19:01 IST

बैठक की अध्यक्षता बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने किया। इस बैठक में बिहार प्रभारी ने उपचुनाव की दोनों सीटों पर जीत का मंत्र दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देतावड़े ने उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए कहा कि हमारी कोशिश दोनों सीटों पर जीत हासिल करना हैउन्होंने कहा- मुझे विश्वास है कि आपलोगों के सहयोग से जीत जरूर मिलेगी

पटना: तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े लगातार समीक्षा बैठक कर रहें हैं। राज्य में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव लो लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को भी बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने किया। इस बैठक में बिहार प्रभारी ने उपचुनाव की दोनों सीटों पर जीत का मंत्र दिया। 

विनोद तावड़े ने उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए कहा कि हमारी कोशिश दोनों सीटों पर जीत हासिल करना है। मुझे विश्वास है कि आपलोगों के सहयोग से जीत जरूर मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं से जनसंपर्क को बढ़ावा देने को कहा, ताकि जनता की समस्या को सही मायने में सामने लाया जाए। इस दौरान उनके साथ बैठक में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया सहित भाजपा के कई विधायक और नेता मौजूद रहे। 

वहीं बैठक को लेकर भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बिहार प्रभारी ने बैठक की है। इस बैठक में पटना शाहाबाद और मगध के रेंज के 10 जिलों के जिला अध्यक्षों को संबोधित किया गया। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी भी संबंधित जिलाध्यक्षों से ली है और कई तरह के निर्देश भी दिए हैं। 

बता दें कि बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने है। यह पहला मौका जब भाजपा और जदयू के अलग होने के उपरांत दोनों एक दूसरे के खिलाफ मैदान में होगी। जहां जदयू की यह कोशिश रहेगी की राजद का सहयोग कर उसे पूर्ण विश्वाश में लाए। वहीं, भाजपा चाहेगी की इस सीट को जीत कर नीतीश कुमार को यह संदेश दिया जाए की बिहार की जनता उनके साथ है।

टॅग्स :BJPBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप