लाइव न्यूज़ :

भाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2025 17:32 IST

केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा बिहार में भाजपा की जिम्मेवारी सौंपे जाने पर आप कैसा महसूस कर रहे हैं? क्या आपको इसका कभी आभास था?

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी कैसे आगे बढ़े, इस दिशा में ईमानदारी से काम करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन को सशक्त करेंगे।मुझे यह अवसर देने के लिए मैं केंद्र और राज्य नेतृत्व का आभारी हूं।

पटनाः भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद एक संक्षिप्त बातचीत के दौरान संजय सरावगी ने कहा कि वे पार्टी को मां के समान मानते हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कैसे आगे बढ़े, इस दिशा में ईमानदारी से काम करने का प्रयास करेंगे। 

प्रश्न- केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा बिहार में भाजपा की जिम्मेवारी सौंपे जाने पर आप कैसा महसूस कर रहे हैं? क्या आपको इसका कभी आभास था?

संजय सरावगी- मुझे यह अवसर देने के लिए मैं केंद्र और राज्य नेतृत्व का आभारी हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है तो उसके भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन को सशक्त करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का खासतौर पर आभार जताते हुए कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता भी संगठन के ऊंचे स्तर तक पहुंच सकता है। हमारे सबसे लोकप्रिय नेता नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं।

यह काम हमारी पार्टी में ही संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को शीर्ष स्थान मिल सकता है। हम लोग पूरी ईमानदारी से पार्टी को पहले से और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। पुनौरा धाम से लेकर मिथिला और मिथिला के मुख्यालय दरभंगा तक, छठी बार दरभंगा के लोगों ने मुझे सेवा का अवसर दिया है और पार्टी ने इस दायित्व को सौंपा है, तो निश्चित रूप से इस दायित्व को ईमानदारी पूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे। मैंने तो सपने में भी इसकी कल्पना तक नहीं की थी।

प्रश्न-आगे की आपकी रणनीति क्या होगी, जिससे भाजपा अपने बलबूते बिहार में सरकार बनाने में सफल हो?

संजय सरावगी- बिहार भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली और एनडीए की सरकार बनी। इस कारण सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय बने, इसका ईमानदारी पूर्वक कार्य किया जाएगा।

हम पार्टी को मां की तरह मानते हैं। सरकार और पार्टी संगठन का कैसा तालमेल बना रहे और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। मैं प्रयास करूंगा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के विजन को धरातल पर लागू करूं। एनडीए सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भाजपा को और मजबूत करूंगा।

प्रश्न- बिहार भाजपा की जिम्मेवारी मिलने पर आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी और कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देना चाहेंगे?

संजय सरावगी- पार्टी हमेशा संदेश देती है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व बूथ के कार्यकर्ता से लेकर ऊपर तक कौन क्या काम करता है। एक-एक कार्यकर्ता पर पार्टी की निगाह रहती है। पार्टी तय करती है कि किसको क्या काम देना है। हमारा यह प्रयास होगा कि जहां भी हमारी स्थिति थोडी कमजोर हो वहां उसे दुरुस्त किया जाए ताकि हर क्षेत्र में हमारी स्थिति और मजबूत हो सके।

हमारा प्रयास होगा कि जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं से जुडकर पार्टी के विचारों और केन्द्र सरकार-बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे कामों से जनता को अवगत कराया जाये। हर कार्यकर्ता ने महसूस किया कि वे भी इस पद तक पहुंच सकते हैं, और इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरे दिल से योगदान देते हैं ताकि संगठन मजबूत हो, कार्यकर्ताओं की आवाज सरकार तक पहुंचे और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय स्थापित हो सके।

प्रश्न-केन्द्र से लेकर बिहार तक एनडीए की सरकार है। ऐसे में सहयोगी दलों से तालमेल और बेहतर हो इस दिशा में आपकी क्या प्राथमिकता होगी?

संजय सरावगी- भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमलोग जिसके साथ भी रहते हैं पूरी ईमानदारी और तालमेल के साथ काम करते हैं। पिछला लोकसभा चुनाव हो या बिहार विधानसभा चुनाव, एनडीए के सहयोगी दलों ने कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया। जिसका परिणाम भी सामने है।

जनता ने हम लोगों पर पूरी तरह से विश्वास जताते हुए विपक्षी दलों को धराशायी कर दिया। यही जनता का विश्वास है। जनता भी जानती है कि एनडीए के दल पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। पीएम मोदी के द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही योजनाएं हों अथवा बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा किए जा रहे काम। जनता सब देख रही है कि ये लोग घपले-घोटाले वाले नहीं हैं।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किए जाने के वक्त संजय सरावगी ने दरभंगा अपने घर पर थे। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली सबसे पहले उन्होंने दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने कहा कि यहीं से मुझे शक्ति प्राप्त होती है और मैं यहां शक्ति लेने आया है। मैं यहां मां जानकारी का आशीर्वाद लेने आया है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को दरभंगा के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम परमेश्वर सरावगी है। संजय सरावगी बिहार के दरभंगा के गांधी चौक के रहने वाले हैं। उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने एम कॉम और एमबीए की पढ़ाई की है। वह महात्मा गांधी कॉलेज की शासी निकाय के अध्यक्ष भी रहे हैं। संजय सरावगी ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज़ छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़कर किया। 1990 में समस्तीपुर में लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए वह गिरफ्तार हुए थे, जिसके बाद उन्हें 15 दिनों तक जेल में रहना पड़ा।

इसके बाद 1995 में भाजपा की सदस्यता ली और युवा मोर्चा से जुड़ गए और संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। संजय सरावगी ने नगर निगम के पार्षद सीट से चुनावी मैदान में कदम रखा। 2000 में दरभंगा के निगम वार्ड से पार्षद चुने गए और दो साल बाद नगरपालिका चुनाव में फिर से पार्षद बने।

इसके बाद 2005 में पार्टी ने उन्हें दरभंगा नगर सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा। विधायक बनने के साथ ही उन्होंने दरभंगा नगर को भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ में से एक में बदल दिया। सरावगी 20 साल से एक ही सीट से विधायक बनते आ रहे हैं।

वह फरवरी 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में भाजपा के टिकट पर दरभंगा सदर से विधायक चुने गए। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पिछली सरकार में कैबिनेट विस्तार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। वह मैथिली भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर सुर्खियों में आए थे।

टॅग्स :Bihar BJPNarendra ModiNitin Nabin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतबिहार मंत्रिपरिषद से नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा, नीतीश सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री थे

विश्वखुद ड्राइव कर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले गए प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, वीडियो

भारतभाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर आपकी क्या प्राथमिकता होगी?, नितिन नबीन ने खास बातचीत की

भारतSanjay Saraogi: कौन हैं संजय सरावगी, जो बीजेपी की बिहार यूनिट के नए अध्यक्ष बने हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर

भारतNational Herald money laundering case: सोनिया और राहुल गांधी को राहत, अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार