लाइव न्यूज़ :

बिहारः CAA के समर्थन में बीजेपी और जेडीयू की रैली, आधा किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले लोग

By भाषा | Updated: January 15, 2020 20:40 IST

CAA: उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि इस समर्थन जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन चौकस था और इसे लेकर रणनीतिक दृष्टि से मेदिनीनगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारियों को विशेष रुप से प्रतिनियुक्त कर रखा गया था। 

Open in App

मेदिनीनगर में भाजपा और जदयू समेत अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को यहां नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में तिरंगा एवं भगवा झंडे के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस पूर्व घोषित कार्यक्रम के लिए पलामू जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे।

यह मार्च साहित्य समाज के मैदान से निकलकर मेदिनीनगर के मुख्य मार्गों से शांति पूर्ण तरीके से गुजरा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। नवगठित एकता मंच के बैनर तले सीएए के समर्थन में हुए इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) जैसी राजनीतिक दलों के साथ ही कई अन्य संस्थाओं के लोग भी शामिल थे।

समर्थकों ने आधे किलोमीटर लंबाई के तिरंगे को लेकर शहर का चक्कर लगाया। इस बीच, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में लोगों द्वारा निकाले गये जुलूस- प्रदर्शन में अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि इस समर्थन जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन चौकस था और इसे लेकर रणनीतिक दृष्टि से मेदिनीनगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारियों को विशेष रुप से प्रतिनियुक्त कर रखा गया था। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील