लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू ने भी मचाई तबाही, बड़े पैमाने पर मुर्गियों को खत्म करने और दफनाने का काम शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2020 17:07 IST

राज्य में मुर्गियों की मौत के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमुर्गियों को मार कर आबादी से दूर ले जाकर दफनाया जा रहा है.संक्रमित क्षेत्र से 9 किमी की दूरी तक के क्षेत्र में मुर्गी और अंडे की बिक्री बैन कर दी गई है.

पटना:बिहार में कोरोना के कहर के साथ-साथ बर्ड फ्लू भी तेजी से पांव पसार रहा है. नवादा जिले में बर्ड फ्लू का ज्यादा प्रकोप दिख रहा है. यहां मुर्गियों में बर्ड फ्लू की बात सामने आने के बाद बिहार में बडे पैमाने पर मुर्गियों को नष्ट करने का काम शुरु हो गया है. राज्य में मुर्गियों की मौत के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से हो रही है. अभी नवादा जिले में तकरीबन दस हजार से अधिक मुर्गियों को मा्रे जाने और एसओपी के तहत उसे दफनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा पशुपालन विभाग की टीम और एक्सपर्ट की मौजूदगी में राजहट गांव के एक किलोमीटर एरिया के रेडियस में सभी मुर्गी पोल्ट्री फार्म में मुर्गी, अंडे और उसके भोजन को नष्ट किया जा रहा है. सभी जगह एक साथ टीम काम कर रही है. 

वहीं बर्ड फ्लू पुष्टि के बाद वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने बिहार के प्रभावित क्षेत्रों को सर्विलांस पर रखा है. वहीं प्रभावित इलाकों में मुर्गी और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुर्गियों को मार कर आबादी से दूर ले जाकर दफनाया जा रहा है. बर्ड फ्लू का वायरस और नहीं फैले, इसके लिए संक्रमित पॉल्ट्री फॉर्म से लेकर एक किमी तक के एरिया को सील कर दिया गया है. 

संक्रमित क्षेत्र से 9 किमी की दूरी तक के क्षेत्र में मुर्गी और अंडे की बिक्री बैन कर दी गई है. नवादा में डीएम के निर्देश के बाद 14 टीमें मुर्गियों को मारने में लगी हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना से टीम बुलाई गई है. 

बताया जाता है कि पशु चिकित्सकों की कई टीमें संक्रमित क्षेत्रों में कैंप कर रही हैं. एक किलोमीटर के रेंज में मूवमेंट रोकने के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. कई सडकों को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है. वहीं बर्ड फ्लू फैलने से लोग भी काफी डरे और सहमे हुए हैं.

बताया जा रहा है कि प्रभावित इलाकों में लोग इससे बचने के लिए अब घर से बाहर नही निकल रहे हैं. कोरोना के जारी इस महमारी में बर्ड फ्लू ने आकर लोगों को और परेशान कर दिया है. ग्रामीण ईलाकों में काफी दहशत का माहौल देखा जा रहा है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण