लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने ज्योति संग लिए सात फेरे, कॉलेज स्टूडेंट है पत्नी

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2018 04:39 IST

पवन सिंह ने पांच मार्च को ज्योति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन मंगलवार शाम दोनों ने हिन्दू रीती-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।  

Open in App

नई दिल्ली, 7 मार्च: भोजपुरी फिल्म एक्टर और गायक पवन सिंह ने मंगलवार को एक बार फर शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने बहुत ही गोपनीय तरीके से यूपी के बलिया निवासी ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए। बावजूद इसके शादी समारोह उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। उनकी शादी बलिया के चितबड़ागांव के शंकर होटल में रखी गई थी।

बताया जा रहा है कि पवन सिंह ने पांच मार्च को ज्योति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन मंगलवार शाम दोनों ने हिन्दू रीती-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।  इस शादी में केवल खास दोस्त और रिश्तेदार ही आमंत्रित थे। जानकारी के मुताबिक पवन की दुल्हन ज्योति बलिया के एक कॉलेज में अभी ग्रेजुएशन(फैशन डिजाइनिंग )कर रही हैं। उनके पिता का नाम राम बाबू सिंह है। उनकी तीन बहनें हैं ज्योति इनमे सबसे छोटी हैं।

पवन सिंह ने बतौर गायक अपने अपने करियर की शुरूआत भोजपुरी एलबम ओढ़निया से 1997  में की थी।  इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए फिर 2008 में पवन सिंह का एलबम लॉलीपॉप लागेलू रिलीज हुआ जो आज भी सुपरहिट है।  2007 में उन्होंने फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरा नाम' में बतौर अभिनेता अहम भूमिका निभाई। पवन सिंह को 2016 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक से सम्मानित किया गया। पवन सिंह ने अभी कुछ समय पहले ही बीजेपी में भी शामिल हुए हैं। बता दें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था।  नीलम ने शादी के कुछ महीने बाद ही सुसाइड कर लिया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए