लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः 243 सीट, 90,712 मतदान केंद्र, लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था, सबसे आगे पटना, 14 विधानसभा और 5,665 बूथ

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2025 17:17 IST

Bihar Assembly Elections: पटना के बाद मुजफ्फरपुर (4,186), पूर्वी चंपारण (4,095), मधुबनी (3,882), गया (3,866), समस्तीपुर (3,623) और दरभंगा (3,329) उन जिलों में शामिल हैं, जहां सर्वाधिक मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Assembly Elections: पटना सहित आठ जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 या उससे अधिक विधानसभा क्षेत्र आते हैं।Bihar Assembly Elections: 17 जिलों में पांच से दस के बीच और 13 जिलों में पांच से कम विधानसभा क्षेत्र हैं।Bihar Assembly Elections: अरवल (651), लखीसराय (904) और जहानाबाद (1009) सबसे छोटे माने जा रहे हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य के सभी 38 जिलों में मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। इस बार 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिछले चुनाव की तुलना में यह संख्या करीब 12,817 अधिक है। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र राजधानी पटना जिले में बनाए गए हैं। यहां 14 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5,665 बूथ होंगे। वहीं, सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र वाले शिवहर जिले में सबसे कम 368 मतदान केंद्र होंगे। पटना के बाद मुजफ्फरपुर (4,186), पूर्वी चंपारण (4,095), मधुबनी (3,882), गया (3,866), समस्तीपुर (3,623) और दरभंगा (3,329) उन जिलों में शामिल हैं, जहां सर्वाधिक मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पटना सहित आठ जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 या उससे अधिक विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

वहीं, 17 जिलों में पांच से दस के बीच और 13 जिलों में पांच से कम विधानसभा क्षेत्र हैं। मतदान केंद्रों के लिहाज से शिवहर, शेखपुरा (582), अरवल (651), लखीसराय (904) और जहानाबाद (1009) सबसे छोटे जिले माने जा रहे हैं। इस बार मतदान केंद्रों की संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि अब एक बूथ पर अधिकतम 1,200 मतदाता ही होंगे।

पहले यह सीमा 1,500 तक थी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में तय नई सीमा ने मतदान केंद्रों की संख्या को काफी बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता पर खास ध्यान दिया है। सभी 90,712 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

इसके लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित कैमरे लगाए जाएंगे, जो सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जुड़े रहेंगे। इससे मतदान प्रक्रिया पर हर पल नजर रखी जा सकेगी। यानी, बिहार चुनाव 2025 में मतदाता सिर्फ वोट डालने ही नहीं जाएंगे, बल्कि एक पारदर्शी और तकनीक-सक्षम चुनावी माहौल का भी हिस्सा बनेंगे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप