लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: पहली बार ट्रांसजेंडर को पीठासीन पदाधिकारी की जिम्मेवारी, मोनिका दास जताई खुशी, कहा-यह सम्मान की बात

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2020 18:05 IST

मोनिका दास को पटना में एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र की अध्यक्षता की जिम्मेवारी सौंपी गई है. यहां 3 नवंबर को मतदान होना है. पटना की ही रहने वाली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमोनिका दास को आज को मतदान केंद्रों को संभालने और कोविड-19 चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया.प्रशिक्षण सत्र पटना के गर्दनीबाग में चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया था. रिया सरकार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक मतदान अधिकारी के रूप में चुना गया था.

पटनाः चुनाव आयोग ने बिहार में पहलीबार एक मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में 32 वर्षीय ट्रांसजेंडर-मोनिका दास को नियुक्त किया है.

मोनिका दास केनरा बैंक में बतौर एक बैंकर कार्यरत हैं. मोनिका दास को पटना में एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र की अध्यक्षता की जिम्मेवारी सौंपी गई है. यहां 3 नवंबर को मतदान होना है. मोनिका दास पटना की ही रहने वाली हैं. मोनिका दास को आज को मतदान केंद्रों को संभालने और कोविड-19 चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण सत्र पटना के गर्दनीबाग में चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया था. यह पहली बार है जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक ट्रांसजेंडर को बरौर पीडासीन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. इसके पहले एक स्कूल शिक्षक, रिया सरकार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक मतदान अधिकारी के रूप में चुना गया था.

खुद को पीठासीन पदाधिकारी के तौर पर नियुक्त किये जाने पर मोनिका दास ने खुशी का अनुभव करते हुए कहा कि यह उनके और पूरे ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ा सम्मान है. उसने यह भी कहा कि वह मतदान अधिकारियों से सभी नियमों और विनियमों का पालन करेगी और अपने कर्तव्यों का निर्वहन एक जिम्मेदार तरीके से करेगी. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाचुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया