लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: नीतीश बोले- 12वीं पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएशन करने पर लड़कियों को 50 हजार रुपये देंगे

By गुणातीत ओझा | Updated: October 14, 2020 19:17 IST

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी खेमों में चुनावी रैलियों की होड़ मची हुई है। वोट बैंक मजबूत करने के लिए नेता जनता के बीच ज्यादा ज्यादा से समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार ने बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यह उनकी पहली सीधी संवाद रैली है।

बांका।बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी खेमों में चुनावी रैलियों की होड़ मची हुई है। वोट बैंक मजबूत करने के लिए नेता जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने आज बुधवार को लंबे समय बाद बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यह उनकी पहली सीधी संवाद रैली है।

उन्होंने कहा कि बिहार बिजली के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था पर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा जनता के सामने रखा। उनकी रैली की खास बात यह रही कि उन्होंने बेटियों को पढ़ाई के क्षेत्र में आगे आने के लिए नई स्कीम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंटर (12वीं क्लास) पास करने पर हर लड़की को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे जबकि ग्रेजुएशन करने पर लड़कियों को 50 हजार रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया गया है, जिससे महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है।

बताते चलें कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने बांका में पहली चुनावी रैली की है। इस सीट पर पिछले कुछ सालों में कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू तीनों ही दलों ने जीत हासिल की है। पिछले दो चुनावों की बात की जाए तो दोनों बार जेडीयू प्रत्याशी को जीत मिली है। इस समय जनार्दन मांझी इस सीट से विधायक हैं। आगामी चुनाव के लिए जेडीयू ने इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने युवा नेता जयंत राज कुशवाहा को यहां से प्रत्याशी बनाया है।   पढ़ें बांका रैली में नीतीश कुमार की मुख्य बातें 

-हम काम करने में यकीन रखते हैं, सेवा ही हमारा काम है जबकि कुछ लोगों का काम मेवा खाना होता है। 

-आप हमारा काम देखिए, प्रचार के चक्कर में मत आइएगा। अगर प्रचार के चक्कर में आ गए तो उनकी आम्दनी बढ़ जाएगी, आपकी घट जाएगी।

-नीतीश कुमार ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कहा कि अब तक लड़कियों को जो आर्थिक मदद दी जा रही है उसे बढ़ा दिया जाएगा। 

-उन्होंने कहा कि दिसंबर 2018 तक हर घर को बिजली देना लक्ष्य था, जिसे हमने समय से पहले ही अक्टूबर में पूरा कर लिया था। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव