लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: बिहार कांग्रेस कार्यालय पर इनकम टैक्स की रेड, गाड़ी से  8.5 लाख रुपये बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 22, 2020 21:54 IST

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि कंपाउंड के बाहर एक वाहन से पैसे बरामद होने के बाद उन्होंने नोटिस दिया। कंपाउंड के भीतर कोई पैसा बरामद नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यालय परिसर के बाहर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, उसके पास से 8.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।आयकर विभाग की एक टीम नोटिस देने कार्यालय पहुंच गई है।बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सदाकत आक्षम में इनकम टैक्स की यह रेड चली है।

पटनाः बिहार कांग्रेस कार्यालय परिसर के बाहर खड़े वाहन से पैसे बरामद हुआ है। शहर में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की एक टीम नोटिस देने कार्यालय पहुंच गई है।

कार्यालय परिसर के बाहर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, उसके पास से 8.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि कंपाउंड के बाहर एक वाहन से पैसे बरामद होने के बाद उन्होंने नोटिस दिया। कंपाउंड के भीतर कोई पैसा बरामद नहीं हुआ।

हम सहयोग करेंगे। रक्सौल से भाजपा प्रत्याशी के पास से 22 किलो सोना, 2.5 किलो चांदी बरामद की गई। आईटी वहां क्यों नहीं जा रहा है? पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नोटिस भी चिपकाया है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सदाकत आक्षम में इनकम टैक्स की यह रेड चली है।

लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई

जिसमें रुपये के लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ बिहार मूल के स्थानीय नेता इनकम टैक्स विभाग के राडार पर हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दि के अंदर हुए संदिग्ध लेनदेन के सिलसिले में आयकर विभाग की टीम उनसे पूछताछ करने वाली है।

बिहार में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच आयकर विभाग ने आज कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में छापा मारा, जहां एक गाड़ी से लाखों रुपए की नगदी जब्त की गई। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापे के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कई नेताओं से पूछताछ की।

पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक नोटिस भी चिपकाया है। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा है, जिसने अपने बयान में कहा है कि पैसा पटना में किसी को दिया जाना था।आयकर विभाग ने इस मामले में कांग्रेस से जवाब मांगा है।

गोहिल आयकर विभाग की कार्रवाई पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि सदाकत आश्रम से कुछ नहीं मिला है, बल्कि परिसर के बाहर से किसी गाड़ी में पैसा मिला है। हम आयकर विभाग से सहयोग करेंगे। हमारे पास कोई कालाधन नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया, ''राज्य में भाजपा-जदयू गठबंधन चुनाव हार रहा है, जब भी वे हार देख लेते हैं, तो ऐसे तरीके करते हैं जिनका लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है।''

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआयकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी