लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: लालू के हस्तक्षेप से टूटते-टूटते बचा कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन

By शीलेष शर्मा | Updated: October 2, 2020 21:26 IST

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ज़िद्द को परे रखते हुए लालू यादव ने कांग्रेस को उसकी द्वारा मांगी जा रही 70 सीटें देने का भरोसा दिया जिसके बाद ये गठबंधन जारी रह सकेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और आरजेडी के बीच टूटते रिश्तों को लालू यादव ने हस्तक्षेप कर गठबंधन को बरकरार रखने का रास्ता साफ़ कर दिया। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव शक्ति सिंह गोहिल और तेजस्वी यादव के बीच हुई अंतिम दौर की बातचीत के बाद अंजाम दिया गया।कांग्रेस ने राज्य में चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है जिसकी शुरुआत आज सोनिया गांधी की वर्चुअल रैली से हुई। 

नई दिल्लीः बिहार में कल तक कांग्रेस और आरजेडी के बीच टूटते रिश्तों को लालू यादव ने हस्तक्षेप कर गठबंधन को बरकरार रखने का रास्ता साफ़ कर दिया। 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ज़िद्द को परे रखते हुए लालू यादव ने कांग्रेस को उसकी द्वारा मांगी जा रही 70 सीटें देने का भरोसा दिया जिसके बाद ये गठबंधन जारी रह सकेगा। अब महागठबंधन में आरजेडी के अलावा कांग्रेस और वामपंथी दल होंगे। जहाँ कांग्रेस को 70 सीटें देने का वादा किया गया है वहीँ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 19 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 10 सीटें दी जाएँगी।  

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार इस फैसले  को कांग्रेस के प्रभारी महासचिव शक्ति सिंह गोहिल और तेजस्वी यादव के बीच हुई अंतिम दौर की बातचीत के बाद अंजाम दिया गया।  गठबंधन को हरी झंडी मिलते ही कांग्रेस ने राज्य में चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है जिसकी शुरुआत आज सोनिया गांधी की वर्चुअल रैली से हुई। 

सोनिया के अलावा चुनाव प्रचार अभियान में राहुल गाँधी, शत्रुघ्न सिन्हा , शक्ति सिंह गोहिल सहित दूसरे नेता वीडियो के ज़रिये चुनावी सभाएँ करेंगे साथ ही स्थानीय स्तर  पर पार्टी उम्मीदवारों को प्रचार अभियान शुरू करने को कह दिया गया है।पार्टी सूत्र बताते हैं कि शक्ति सिंह गोहिल ने उन सभी वर्तमान विधायकों को चुनाव उतरने के लिए हरी झंडी दिखा दी है ताकि वे ज़ोर शोर से अपने अपने क्षेत्रों में जा कर प्रचार शुरू कर सकें।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाराहुल गांधीकांग्रेसआरजेडीलालू प्रसाद यादवसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील