लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बिगड़े बोल, हारे तो कश्मीर बन जाएगा बिहार, सारे आतंकी लेंगे पनाह

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2020 20:50 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की बिहार में एनडीए की हार हुई तो राज्य को कश्मीर बना दिया जायेगा. सारे आतंकी बिहार में पनाह ले लेंगे. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव में चीन, पाकिस्तान और आतंकवाद से लेकर राफेल वाले सारे तीर एक के बाद एक दागते दिखे. नित्यानंद राय ने कहा की अगर महागठबंधन की सरकार बिहार में आ गई तो कश्मीर से जिस आतंकवादियों का हम सफाया कर रहे है. बिहार की धरती पर पनाह ले लेगा. विपक्ष में वह सत्ता पाने के लिए आतंकवादियों और पाकिस्तान से समझौता कर सकता है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य में सियासी पारा गर्माने लगा है. राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौरा भी शुरू हो गया है.

इसी कड़ी में आज वैशाली जिले के महनार में जदयू प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की बिहार में एनडीए की हार हुई तो राज्य को कश्मीर बना दिया जायेगा. सारे आतंकी बिहार में पनाह ले लेंगे. 

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में चीन, पाकिस्तान और आतंकवाद से लेकर राफेल वाले सारे तीर एक के बाद एक दागते दिखे. नित्यानंद राय ने कहा की अगर महागठबंधन की सरकार बिहार में आ गई तो कश्मीर से जिस आतंकवादियों का हम सफाया कर रहे है. वह बिहार की धरती पर पनाह ले लेगा. विपक्ष में वह सत्ता पाने के लिए आतंकवादियों और पाकिस्तान से समझौता कर सकता है.

वही जब स्थानीय प्रत्याशी और 5 साल विधायक रहे उमेश कुशवाहा की मंच पर बोलने की बारी आई तो विधायक जी सामने बैठी जनता के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते दिखे. वे जनता से कहते रहे 5 साल में अगर गलती हो गई हो तो माफ कर दीजियेगा. लेकिन वोट मुझे ही दीजियेगा.

उन्होंने कहा की महनार में जो काम छूट गया है. उसको पूरा करने का हमको एक मौका दीजिये. आज से सबलोग अपने अपने बूथ पर लगिए. हमसे जो गलती हो गया. उसके लिए हम माफी मांगते हैं. एक बार फिर आशीर्वाद चाहता हूं. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनागृह मंत्रालयराष्ट्रीय रक्षा अकादमीपाकिस्तानचीनजम्मू कश्मीरआतंकवादीआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित