लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, बिहार चुनाव 2020 मेरा आखिरी इलेक्शन, अंत भला तो सब भला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2020 17:52 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग ऐसी फालतू बातें कर रहे हैं कि लोगों को देश के बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे।’’

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने किशनगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही, जहां मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये उनकी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया।नीतीश ने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि समाज में झगड़ा चलता रहे और काम करने की जरूरत नहीं हो।

पूर्णियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया रैली में ऐलान किया कि बिहार चुनाव 2020 मेरा आखिरी इलेक्शन है। पूर्णिया में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज चुनाव का आखिरी दिन है, परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। धमदहा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

चुनावी रैली में ही नीतीश कुमार ने बड़ी बात कह दी है। सीएम नीतीश ने कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव होगा।नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग ऐसी फालतू बातें कर रहे हैं कि लोगों को देश के बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे।’’ नीतीश कुमार ने किशनगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही, जहां मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी है।

आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, यह मेरा अंतिम चुनाव

जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है, यह मेरा अंतिम चुनाव है, अंत भला तो सब भला। बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था, उन्होंने नालंदा के हरनौत से राजनीति में एंट्री की। हरनौत विधानसभा सीट से नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़े, जिसमें उन्हें 1977 और 1980 के चुनाव में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में वो विजयी हुए। चौथी बार सीएम पद की रेस में हैं। वह एनडीए के सीएम प्रत्याशी है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। वह कई बार लोकसभा के सांसद रहे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे । नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं । जनता से बिहार के विकास के लिए राजग को वोट देने की अपील करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य की पहले की स्थिति और आज की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य को अभी विकास के नए आयाम तय करने हैं और इसके लिए राजग के पक्ष में मतदान जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘जब हमें काम करने का मौका मिला, तब हमने कहा था कि न्याय के साथ विकास किया जाएगा। हमने अपना वादा पूरा किया। हमने किसी की भी उपेक्षा नहीं की, सबको साथ ले कर चले, सबका विकास किया। आगे मौका मिला तो राज्य को विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।’’

सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये उनकी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया। कुमार ने कहा, ‘‘ये कौन दुष्प्रचार करता रहता है, फालतू बातें कहता रहता है। यहां से, देश से कौन किसको बाहर करेगा। देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को बाहर करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी लोग हिन्दुस्तान के हैं, कौन बाहर करेगा?’’ विपक्ष पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि समाज में झगड़ा चलता रहे और काम करने की जरूरत नहीं हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के इस बयान को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर एआईएमआईएम सहित कुछ विपक्षी दलों के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है। नीतीश ने कहा, ‘‘हमको जब से काम करने का मौका मिला, हमने समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव का माहौल बनाने के लिये काम किया, क्योंकि समाज में जब सद्भाव रहेगा तभी लोग तरक्की करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें काम करने का मौका मिला, तब हमने कहा था कि न्याय के साथ विकास किया जाएगा और अपना वादा पूरा किया।’’ 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानीतीश कुमारजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष