लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः लालू दरबार में हाजिरी लगा रहे टिकटार्थी, सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता भी पहुंचीं

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2020 16:26 IST

रोक के बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में टिकटार्थी लालू से मिलने के लिए मचलते दिखाई दे रहे हैं. कुछ को दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है तो कुछ का आवेदन पिछले दरवाजे से अंदर भेज दिया जा रहा है. चूंकि टिकट लालू को ही तय करना है, इसलिए दरबार भी सजने लगा है. 

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी मैदान में उतरने के लिए चुनावी रणबाकुरों का जमावड़ा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दरबार में जुटने लगा था.यादव को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने उनको पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया है. मुलाकात करने से पहले मुलाकातियों का कोरोना टेस्ट कराया जाता है. जिसके बाद वह किसी से मिल सकते हैं.

रांचीः बिहार में विधानसभा चुनाव की डूगडूगी बजने के पहले से ही चुनावी मैदान में उतरने के लिए चुनावी रणबाकुरों का जमावड़ा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दरबार में जुटने लगा था.

आज हालात ऐसे हैं कि रोक के बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में टिकटार्थी लालू से मिलने के लिए मचलते दिखाई दे रहे हैं. कुछ को दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है तो कुछ का आवेदन पिछले दरवाजे से अंदर भेज दिया जा रहा है. चूंकि टिकट लालू को ही तय करना है, इसलिए दरबार भी सजने लगा है. 

लालू प्रसाद यादव को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने उनको पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया है. इस बंगले पर ही मुलाकाती पहुंच रहे हैं. मुलाकात करने से पहले मुलाकातियों का कोरोना टेस्ट कराया जाता है. जिसके बाद वह किसी से मिल सकते हैं.

तेज प्रताप भी मिलने गए थे तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. उसी तरह से लालू के बंगले के बाहर नेताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. पिछले माह ही राजद की एक महिला विधायक लालू से मिलकर टिकट की दावेदारी पेश करने गई थी.

लेकिन रांची जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन कर दिया था. लालू से मिलने रांची जा रहे दो नेताओं की कार हादसे में हजारीबाग में मौत भी हो गई थी. रांची में राजद के नेता टिकट के लिए लालू के बंगले का चक्कर काट रहे हैं. यह सिलसिला कई दिनों चल रहा है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी लालू से मिलने के लिए पहुंची हैं. 

यहां बता दें कि लालू प्रसाद यादव से बाहरी लोगों के मुलाकात करने पर रोक है. उसके बाद भी  राजद के सैकड़ों नेता टिकट की चाहत में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करना चाहते हैं. कुछ दिन पहले ही 300 से अधिक नेता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए गए थे. राजद नेता चाहते हैं कि लालू प्रसाद यादव से मिलकर सभी अपनी-अपनी दावेदारी पेश करें.

लेकिन मुलाकात सबका संभव नहीं है. लालू प्रसाद यादव से कुछ दिन पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन ने मुलाकात की थी, लेकिन चुनाव की घोषणा होने के बाद हेमंत की भाभी सीता सोरेन लालू से मुलाकात करने के लिए पहुंची हैं. सीता सोरेन किस मकसद से मुलाकात करने पहुंची यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. वह भी ऐसे समय में जब बिहार में चुनाव की घोषणा हो गई है. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीझारखंडहेमंत सोरेनबिहार विधान सभा चुनाव २०२०जेडीयूतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो