लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Bypolls: तरारी से कृष्णा सिंह, इमामगंज से जितेंद्र पासवान और बेलागंज सीट से खिलाफत हुसैन को टिकट?, आर्मी-चिकित्सक-शिक्षाविद पर पीके ने खेला दांव!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2024 16:16 IST

Bihar Assembly Bypolls: बिहार विधानसभा की दो अन्य सीट रामगढ़ और तरारी के लिए भी 13 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देजन सुराज ने पूर्व सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णा सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। ‘अग्निवीर’ योजना से खुश नहीं हैं, कुछ साल पहले बिहार में बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था।उम्मीदवारों की घोषणा गया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की गई।

Bihar Assembly Bypolls: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा की इमामगंज और बेलागंज सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए एक चिकित्सक और एक शिक्षाविद को अपना उम्मीदवार बनाने की शनिवार को घोषणा की। जन सुराज ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इमामगंज सीट से पेशे से बाल चिकित्सक एवं समाजसेवी जितेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है, जबकि बेलागंज सीट से शिक्षाविद खिलाफत हुसैन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इन दो सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा गया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की गई।

जिनमें किशोर और पार्टी के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। दोनों सीट गया जिले के अंतर्गत आते हैं। इन दो सीट पर उपचुनाव अनिवार्य हो गया था, क्योंकि इमामगंज से निर्वाचित हुए जीतन राम मांझी और बेलागंज से निर्वाचित सुरेंद्र प्रसाद यादव ने लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इन सीट से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हुसैन की उम्मीदवारी का पार्टी में प्रतिवाद हुआ, क्योंकि इस सीट से टिकट के आकांक्षी कुछ नेताओं के समर्थकों ने शुक्रवार रात जन सुराज की बैठक में हंगामा किया। बिहार विधानसभा की दो अन्य सीट रामगढ़ और तरारी के लिए भी 13 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

जन सुराज ने 16 अक्टूबर को तरारी से पूर्व सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णा सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सिंह ने कहा था कि वह ‘अग्निवीर’ योजना से खुश नहीं हैं जिसका कुछ साल पहले बिहार में बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था।

टॅग्स :प्रशांत किशोरउपचुनावबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम