लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः सीएम नीतीश पर हमला, विरोध में विपक्ष का हंगामा, डीजीपी को हटाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2022 16:28 IST

Bihar Assembly: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रविवार को पटना के बाहरी इलाके में एक विक्षिप्त युवक ने सुरक्षा घेरे में सेंध लगाकर हमला कर दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देशंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू (32) ने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया.नीतीश कुमार एक सार्वजनिक कार्यक्रम के सिलसिले में बख्तियारपुर गए थे.घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पटनाः बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज शुरू होते ही राजद विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले का मुद्दा उठाया. राजद विधायक ललित यादव ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. अब तो मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं. डीजीपी पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं. इसके बाद पूरा विपक्ष ने सुरक्षा में चूक मामले पर डीजीपी को हटाने की मांग की. 

 

इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह काफी चिंता वाली बात है. सरकार इस मामले को देख रही है. विधानसभा अध्यक्ष ने इस गंभीर मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से सदन में जानकारी देने को कहा. इसपर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ जो घटना घटी है, वह काफी दुःखद है.

सरकार इस मामले को देख रही है. सभी पहलुओं पर गौर कर रही है. लेकिन सरकार के जवाब के बाद भी विपक्ष शांत नहीं हुआ और देर तक हंगामा करता रहा. वहीं, इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने निंदा करते हुए कहा कि किसी के साथ भी जनता को ऐसा नहीं करना चाहिए. ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है.

उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि चाहे किसी भी दल का नेता क्यों न हो, ऐसा दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. वहीं, घटना की निंदा करते हुए दुकनदारों ने बख्तियारपुर में दुकान बंद कर दी है. शटर गिराकर सड़कों पर बैठ गए हैं. घटना से आहत व्यापारी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में रविवार को एक बड़ी चूक का मामला सामने आया था.

मुख्यमंत्री के पैतृक शहर पटना के बख्तियारपुर में विक्षिप्त युवक ने पीछे से उन पर हमला करने का प्रयास किया था. घटना शाम करीब पांच बजे हुई थी. मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान युवक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंच गया. उल्लेखनीय है कि अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र बाढ़ के विभिन्न स्थानों पर नीतीश कुमार पुराने लोगों से मिल रहे हैं. इसी क्रम वह रविवार की शाम बख्तियारपुर पहुंचे थे.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाआरजेडीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव