लाइव न्यूज़ :

बिहारः फेसबुक के जरिए प्यार के जाल में फंस गया सेना का जवान, ISI से जुड़ी महिला को दे दी गोपनीय जानकारियां

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2019 16:35 IST

फेसबुक लव में पड़कर दानापुर में सेना के एक जवान ने आईएसआई से जुडी एक महिला को उपलब्ध कारई गोपनीय जानकारियां, आर्मी इंटेलिजेंस अब जांच में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जवान को तत्काल सब-एरिया मुख्यालय से हटा दिया गया है.कॉल डिटेल में महिला से लगातार बातचीत का रिकॉर्ड मिला. 

सेना की गोपनीय बातें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को मुहैया कराये जाने की बातें सामने आई हैं. इसमें घर का भेदिया ही शामिल है. दानापुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें आईएसआई की महिला एजेंट के फेसबुक प्यार के चक्कर में फंसकर आर्मी के एक जवान ने गोपनीय रिपोर्ट लीक कर दी. सेना ने उस आरोपी जवान के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है. आरोपी जवान को तत्काल सब-एरिया मुख्यालय से हटा दिया गया है. आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने उससे पूछताछ भी की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार और झारखंड सब एरिया मुख्यालय (दानापुर) में तैनात एक सैनिक द्वारा आइएसआइ एजेंट के संपर्क में आकर सेना की गोपनीय रिपोर्ट पाकिस्‍तान के लिए लीक करने का मामला प्रकाश में आया है. आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट ने सैनिक से पूछताछ भी की है. 

सूत्रों के मुताबिक सब एरिया मुख्यालय में डिप्टी जेसीओ के रनर पद पर तैनात सुरजीत सिंह का फेसबुक के माध्यम से झारखंड की एक महिला से संपर्क हुआ था. वह महिला आईएसआई की एजेंट थी. जांच के दौरान सुरजीत सिंह के मोबाइल को खंगाला गया तब कॉल डिटेल में महिला से लगातार बातचीत का रिकॉर्ड मिला. 

इसके बाद सेना के अधिकारियों ने उसे मुख्यालय से हटा दिया. हालांकि, इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन खबर है कि इस मामले में मिलिट्री इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी इसकी जांच के लिए कहा गया है. सूत्रों की मानें तो उस महिला की भी खोजबीन की जा रही है जो ये सूचनाएं ले रही थी.

टॅग्स :बिहारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब