हम चोरों के सरदार हैं, बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा, मैं इस बयान पर कायम हूं, संसोधन नहीं कर रहा

By अनिल शर्मा | Published: September 13, 2022 11:30 AM2022-09-13T11:30:25+5:302022-09-13T14:09:05+5:30

सुधाकर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार वही पुरानी है और इसके चाल चलन भी नहीं बदले हैं। हम लोग तो कहीं-कहीं हैं, लेकिन जनता को लगातार सरकार को आगाह करना होगा।

Bihar Agriculture Minister Sudhakar Singh said I stand by the statement hum choron ke sardar hain | हम चोरों के सरदार हैं, बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा, मैं इस बयान पर कायम हूं, संसोधन नहीं कर रहा

हम चोरों के सरदार हैं, बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा, मैं इस बयान पर कायम हूं, संसोधन नहीं कर रहा

Highlightsबिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके विभाग में हर कोई चोर है और वह उन चोरों के सरदार हैं।सुधाकर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर भी कई चोर हैं। 

पटनाः बिहार के कृषि मंत्री व राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं और इसमें कोई संशोधन नहीं करने वाले। बिहार के कृषि मंत्री ने सोमवार कैमूर जिले में किसानों को संबोधित करते हुए अपने ही विभाग की पोल खोल करते हुए कहा कि उनके विभाग में हर कोई चोर है और वह उन चोरों के सरदार हैं।

सुधाकर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार वही पुरानी है और इसके चाल चलन भी नहीं बदले हैं। हम लोग तो कहीं-कहीं हैं, लेकिन जनता को लगातार सरकार को आगाह करना होगा।

जनता को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बीज निगम पर आरोप लगाया कि जिन किसानों को धान की अच्छी खेती करनी होती है। वह बिहार राज्य बीज निगम के धान के बीज को तो लेते ही नहीं हैं। अगर किसी कारणवश ले भी जाते हैं तो उसे अपने खेतों में नहीं डालते।

इन बयानों को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा उसमें कोई संशोधन नहीं करने वाले हैं। सुधार सिंह ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी कई चोर हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने 2013 के चावल घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर सुधाकर सिंह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की थी।सुशील कुमार मोदी ने कहा था, ‘‘राज्य में हुए चावल घोटाले के सिलसिले में सिंह के खिलाफ 2013 में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कैमूर स्थित दो चावल मिलों के मालिक सिंह पर राज्य खाद्य निगम के 5.31 करोड़ रुपये के चावल के गबन का आरोप है।’’

Web Title: Bihar Agriculture Minister Sudhakar Singh said I stand by the statement hum choron ke sardar hain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे