लाइव न्यूज़ :

बिहार: खगड़िया और कटिहार के बाद अब मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग के खाते में पहुंचे 52 करोड़ रुपये, ऐसे खुला राज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2021 15:24 IST

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध अपनी वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए निजी सीएसपी संचालक के पास गया था. इसी दौरान ये बात सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के अकाउंट में पहुंचे 52 करोड़ रुपये।वृद्ध अपनी वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए निजी सीएसपी संचालक के पास गया था, तभी सामने आई बात।पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुट गये हैं, बैंक अधिकारियों से भी हो रही है पूछताछ।

पटना: बिहार में लोगों के बैंक खाते में अचानक धनवर्षा होने का सिलसिला जारी है. सूबे के ग्रामीण इलाकों में बैंक कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं. बीते चार दिनों में बैंक से खाते में करोड़ो रुपये आने की सूचना से सनसनी मची हुई हुई है. 

गुरुवार को कटिहार जिले से एक खबर सामने आई थी कि छठी क्लास के दो बच्चों के खाते में 960 करोड से भी ज्यादा की राशि पहुंची थी. 

इसके पहले खगड़िया में एक व्यक्ति को साढे पांच लाख मिले थे. अब मुजफ्फरपुर जिले में एक बुजुर्ग के खाते में 52 करोड रुपये की राशि पहुंची है. यह इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. इतनी राशि का नाम सुनते ही लोग दांतो उंगली काट रहे हैं. 

खाता चेक कराने पर सामने आई बात, बुजुर्ग दंग

दरअसल, जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध अपनी वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए निजी सीएसपी संचालक के पास गया था. उसने सीएसपी संचालक को अपना आधार कार्ड दिया और राशि चेक करवाने के लिए अंगूठा लगाया. इसके बाद सीएसपी संचालक दंग रह गया. 

वह भी सोचने लगा कि आखिर 52 करोड से अधिक राशि उस बुजुर्ग के खाते में कैसे पहुंची? वहीं इतनी राशि की बात सुनने के बाद बुजुर्ग की बोलती ही बंद हो गई. इस सूचना के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पडी. देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 

वहीं, बहादुर शाह ने कहा की यह सुनकर हम हैरान हो गये है कि आखिर इतनी बड़ी राशि कहां से आ गई है? हमलोग खेती किसानी करके जीवन यापन करते हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि इस राशि में से कुछ हमें भी मुहैया करा दिया जाये. जिससे हमारा बुढ़ापा का गुजारा ठीक से हो जाए.  

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की छानबीन में जुट गये हैं. संबंधित बैंक के पदाधिकारी से भी पूछताछ किया जा रहा है. कटरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज पांडे का कहना है पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जो भी वरीय पदाधिकारी का आदेश होगा उस तरह से हम लोग काम करेंगे.

टॅग्स :बिहार समाचारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी