लाइव न्यूज़ :

बिहार: पत्नी से परेशान शख्स ने 40 रुपये में खरीदा बकरी का खून,  फिर रची खुद की हत्या की साजिश, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 3, 2021 19:06 IST

अपनी हत्या की साजिश रचने वाले 37 साल के प्रदीप कुमार राम को यूपी में गाजीपुर जिले से बरामद किया गया और शुक्रवार को उसे उसके घर लाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने कहा कि उसने एक मीट शॉप से 40 रुपये में बकरी का खून खरीदा और अपने बिस्तर पर इसे गिरा दिया।शख्स ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि घरवालों को लगे कि उसकी हत्या कर दी गई है।

पटना: बिहार के कैमूर जिला से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी की प्रताड़ना से इस कदर परेशान हो गया कि उसने अपनी ही हत्या की साजिश रच दी। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यह मामला कैमूर जिले के दुर्गावती पुलिस थाने का है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सूचना मिलते ही उसने महज कुछ घंटे के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने अपनी ही हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी पति को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 37 साल के प्रदीप कुमार राम को यूपी में गाजीपुर जिले से बरामद किया गया और शुक्रवार को उसे उसके घर लाया गया। 

शख्स ने कहा कि उसने एक मीट शॉप से 40 रुपये में बकरी का खून खरीदा था-

पुलिस को पूछताछ के दौरान प्रदीप ने बताया कि आखिर उसने पूरी साजिश कैसे रची? शख्स ने कहा कि उसने एक मीट शॉप से 40 रुपये में बकरी का खून खरीदा और अपने बिस्तर पर इसे गिरा दिया। जिससे सभी को लगे कि उसकी हत्या कर दी गई है। साथ ही मृत शरीर नहीं मिलने पर लोगों को लगे कि उसके शव को कहीं और फेंक दिया गया है।

पुलिस ने इस तरह का कदम फिर नहीं उठाने को लेकर एक बॉन्ड पेपर भी भरवाया-

पुलिस ने इस मामले में प्रदीप के खिलाफ फर्जी हत्या की साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी। साथ ही इस तरह का कदम फिर नहीं उठाने को लेकर एक बॉन्ड पेपर भी उससे भरवाया गया है। पुलिस ने चेतावनी देते हुए शख्स को कहा कि आगे से यदि वह इस तरह का काम करता है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

शख्स ने आरोप लगाया है कि पत्नी उन्हें वित्तीय मामलों को लेकर प्रताड़ित करती है-

पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए शख्स ने आरोप लगाया है कि पत्नी उन्हें वित्तीय और दूसरे मामलों को लेकर प्रताड़ित करती थी। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही प्रदीप को घर भेज दिया। बता दें कि प्रदीप की पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर है।

टॅग्स :बिहारहत्याकांडकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब