लाइव न्यूज़ :

बिहारः औरंगाबाद जिले में बाल सुधार गृह से फरार हुए 6 बाल कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पकड़ने के लिए की जा रही है छापेमारी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 13, 2021 16:52 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक साथ 6 बाल कैदी फरार हो गए हैं। कैदियों के भागने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद जिले में एक साथ 6 बाल कैदी फरार हो गए हैं। कैदियों के भागने के बाद पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।घटना सदर प्रखंड के बभंडी स्थित नवनिर्मित बाल गृह में घटी है।

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले में एक साथ 6 बाल कैदी फरार हो गए हैं। कैदियों के भागने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। घटना सदर प्रखंड के बभंडी स्थित नवनिर्मित बाल गृह में घटी है, जहां अगले सुबह जब बच्चों की गिनती होने लगी तो छह बच्चे गायब मिले। इनमें पटना जिला का एक, गया जिला के दो, बक्सर जिले का एक और जहानाबाद जिले के दो बच्चे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बच्चे आठ जुलाई को शेखपुरा जिला के सुरक्षित स्थान से यहां शिफ्ट किए गए थे। बताया जा रहा है कि ये सभी बाल कैदी वार्ड वार्ड का शीशा तोडकर भागे हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यहां शेखपुरा से 21 बच्चों को लाकर रखा गया है। फरार सभी बच्चे 18 वर्ष से कम के हैं। सभी गंभीर अपराध में शामिल रहे हैं। 

घटना की सूचना पर अधिकारियों का एक दल वहां पहुंचा और मामले की जांच की। घटना के बाद पुलिस की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। 

औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि सुरक्षित स्थान से जिस जिले के भाग निकले हैं, उस जिले के एसपी से संपर्क किया गया है। फरार हुए बच्चों के घर भी उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। 

उधर, बाल संरक्षण के सहायक निदेशक संतोष चौधरी ने बताया कि बच्चे बाथरूम के ऊपर की खिड़की में लगे शीशे को तोडकर बाहर निकले और चादर के सहारे दीवार फांदकर गायब हो गए। मामले में सुरक्षागृह के सभी सुरक्षा गार्ड से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। 

टॅग्स :बिहारऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए