लाइव न्यूज़ :

बिहारः भीषण सड़क हादसे में दो कांवरियों की मौत, आधा दर्जन घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2018 15:03 IST

kawanriya's Dead in Road Accident News:सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के ग्वालपाडा गांव का एक दर्जन कांवरियों का दल 16 अगस्त को सुल्तानगंज से जल उठा कर देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कर बौसी हंसडीहा के रास्ते सिंघेश्वर नाथ में पूजा करने ऑटो से जा रहे थे।

Open in App

पटना, 20 अगस्तःबिहार बांका जिले के बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग के श्याम बाजार समीप आज सुबह एक सडक हादसे में सुपौल जिले के दो कांवरिया की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई, जबकि इसमें आधा दर्जन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये। इसमें कुछ की हालत चिताजनक बनी हुई है। घायलों को बेहतर ईलाज के लिये सदर अस्पताल बांका और जवारलाह नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम हटा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के ग्वालपाडा गांव का एक दर्जन कांवरियों का दल 16 अगस्त को सुल्तानगंज से जल उठा कर देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कर बौसी हंसडीहा के रास्ते सिंघेश्वर नाथ में पूजा करने ऑटो से जा रहे थे।

इसी दौरान श्याम बाजार समीप सामने से आ रहे एक कंटेनर से ऑटो की टक्कर हो जाने पर 55 वर्षीय सियाराम राय और उनकी 50 वर्षीय पत्नी धन्वंतरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी तेतरी देवी (40), रंजना देवी (30), मीना देवी, पार्वती देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। यहां इलाज किये जाने के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु तेतरी देवी और रंजना देवी को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बौंसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शव को उठवा कर एंबुलेन्स के जरिये पोस्टमार्टम के लिए बांका अस्पताल भेज दिया है। उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया था। स्थानीय पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया गया।

टॅग्स :बिहाररोड एक्सिडेंटकावड़िया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत