लाइव न्यूज़ :

Big Breaking: पंजाब कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हुआ हैक, हैकर ने किया रैंडम ट्वीट

By आजाद खान | Updated: April 11, 2022 16:42 IST

Punjab Congress Twitter Hacked: जानकारी के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। अभी भी इस पर और जानकारी सामने आनी बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के हैक होने की बात सामने आई है। हैकरों ने हैकर कर रैंडम ट्वीट किए है। हैक होने के बाद अकाउंट को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

Punjab Congress Twitter Hacked:पंजाबकांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल के हैक होने की खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों में देश के कई नामचीन संस्थानों के ट्विटर अकाउंट के हैक हुए हैं। इससे पहले विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के हैक होने की भी खबर सामने आई थी। इससे पहले IMD और यूपी सीएमओ के ट्विटर हैंडल भी हैक हुए थे। 

क्या है शुरूआती जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर के पोस्ट करने के तरीके और पोस्ट के कन्टेन्ट से यह समझा जा रहा है कि जिन हैकरों ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के ट्विटर हैंडल को हैक किया था, यह हैकिंग भी उन्हें लोग द्वारा की गई है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टी होनी बाकी है। वहीं हैक के खबर के बाद पंजाबकांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। 

हैक के बाद बहाल हो गए थे सारे आधिकारिक ट्विटर हैंडल

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर हैंडल समेत दो आधिकारिक हैंडल को सोमवार को कुछ समय के लिये हैक कर लिये गए थे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt (एटदरेट यूपीगवर्मेंट) आज करीब 10 मिनट के लिये हैक हो गया। 

उसके बाद वह बहाल हो गया। इस हैंडल के 27 लाख फालोवर हैं।’’ इसी तरह प्रदेश के सूचना विभाग द्वारा संचालित एक अन्य ट्विटर हैंडल @InfoUPFactCheck (एटदरेट यूपी फैक्ट चेक) भी कुछ समय के लिये हैक कर लिया गया। 

हैकर ने एक पिन किये गये ट्वीट को भी हैक कर लिया। हालांकि 24 हजार से ज्यादा फालोवर वाला यह हैंडल भी बाद में बहाल हो गया। इससे पहले, शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी करीब 29 मिनट के लिये हैक कर लिया गया था। इस हैंडल के 40 लाख से ज्यादा फालोवर हैं। इस मामले में राजधानी लखनऊ के साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतपंजाबट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना