लाइव न्यूज़ :

CM भूपेश बघेल ने ट्रंप की भारत यात्रा को बताया चुनाव अभियान का हिस्सा

By भाषा | Updated: February 23, 2020 02:10 IST

अमेरिका यात्रा से लौटे बघेल से जब वहां के राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा और उसकी तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के हिसाब से भारत आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबघेल 11 फरवरी से अमेरिका की यात्रा पर थे तथा शुक्रवार को दिल्ली लौटे हैं। बघेल ने अमेरिका के ट्रंप की भारत यात्रा को उनके चुनाव अभियान का हिस्सा बताया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को उनके चुनाव अभियान का हिस्सा बताया है। बघेल ने शनिवार को यहां रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संववाददाताओं से ट्रंप की भारत यात्रा और अन्य विषयों को लेकर बातचीत की।

बघेल 11 फरवरी से अमेरिका की यात्रा पर थे तथा शुक्रवार को दिल्ली लौटे हैं। बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बघेल आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचे और शाम को रायपुर पहुंचे। अमेरिका यात्रा से लौटे बघेल से जब वहां के राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा और उसकी तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के हिसाब से भारत आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में भारतीय मूल के बहुत से लोग रहते हैं जिससे उनका वोट मिल जाए। अन्यथा चुनाव सामने है और इस बीच आने का मतलब ही क्या होता है।’’ इससे पहले बघेल ने अपनी अमेरिका यात्रा को सफल बताया और कहा कि जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया है। धान की खरीद में कथित अनियमितताओं और खरीद के लिए अधिक समय की मांग को लेकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर बघेल ने कहा कि भाजपा किसानों के लिए नहीं बल्कि बिचौलियों के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष धान खरीदी में रिकार्ड बनाया गया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब