लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः वागड़ में तो मुस्लिम विद्वान का संस्कृत प्रचार में विशेष योगदान था!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 22, 2019 03:02 IST

बीएचयू में मुस्लिम संस्कृत टीचर का विरोध किया जा रहा है और इधर, राजस्थान में तो वागड़ के बांसवाड़ा शहर में आधी सदी पहले सातवे दशक में संस्कृत के प्रचार-प्रसार में मुस्लिम विद्वान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे एडवोकेट शाहबास खान पठान का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कई ट्वीट किए और लिखा कि- मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति संस्कृत में स्कॉलर बना है. एडवोकेट शाहबास खान पठान आदि ने बांसवाड़ा में संस्कृत प्रचार मंडल के लिए लंबे समय तक संस्कृत प्रचार-प्रसार का कार्य किया था.

बीएचयू में संस्कृत टीचर डॉ. फिरोज खान के विरोध के बीच गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई ट्वीट किए और लिखा कि- मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति संस्कृत में स्कॉलर बना है. ऐसे में सबको इसका स्वागत करना चाहिए था, हिन्दू समाज के लिए गर्व की बात होनी चाहिए थी. बनारस तो गंगा-जमुनी संस्कृति का ध्वजवाहक माना गया है.

दिलचस्प तथ्य यह है कि उधर, बीएचयू में मुस्लिम संस्कृत टीचर का विरोध किया जा रहा है और इधर, राजस्थान में तो वागड़ के बांसवाड़ा शहर में आधी सदी पहले सातवे दशक में संस्कृत के प्रचार-प्रसार में मुस्लिम विद्वान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे एडवोकेट शाहबास खान पठान का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा था.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत हरिदेव जोशी के पिता विख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पन्नालाल जोशी के निर्देशन में प्रसिद्ध ज्योतिर्विद् दिवंगत लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, एडवोकेट शाहबास खान पठान आदि ने बांसवाड़ा में संस्कृत प्रचार मंडल के लिए लंबे समय तक संस्कृत प्रचार-प्रसार का कार्य किया था. यही नहीं, दक्षिण कालिका मंदिर परिसर में स्थित स्कूल में संस्कृत का ज्ञान प्राप्त करने वाले ज्यादातर छात्र-छात्राएं भी मुस्लिम ही थे.

सीएम गहलोत का कहना है कि- मैं यूपी चीफ मिनिस्टर और डिप्टी सीएम के संपर्क में हूं बीएचयू में डॉ फिरोज खान द्वारा संस्कृत पढ़ाने को लेकर जो इश्यू बना हुआ है, वह जल्द ही समाप्त किया जाना चाहिए, यूपी चीफ मिनिस्टर और डिप्टी सीएम को इस पर इंटरवीन करना चाहिए.

हमारे देश में हिन्दू भी जाने-माने शायर हुए हैं, जब एक-दूसरे के धर्म में इस प्रकार से रूचि रखते हैं, एक्सपर्टाइज करते हैं तो ऐसे में तो दायरा व्यापक हो जाता है, हम सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं, इससे हमारे समाज में सर्वधर्म का ताना-बाना मजबूत होता है और यह देशहित में है!

 

टॅग्स :राजस्थानबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया