लाइव न्यूज़ :

Delhi-Bhopal Vande Bharat Express: भोपाल-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने छात्रों और कर्मचारियों से की बातचीत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2023 16:53 IST

Bhopal-New Delhi Vande Bharat train 2023:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे। स्कूली छात्रों और ट्रेन के कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

Bhopal-New Delhi Vande Bharat train 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्कूली छात्रों और ट्रेन के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा।

आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं। इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की। 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही। वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच शुरू हुई नई ट्रेन देश की ग्यारहवीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया। ट्रेन सेट अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। ट्रेन सेट रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंदौर में मंदिर में रामनवमी के दिन जो हादसा हुआ मैं इसका दुख व्यक्त करता हूं, इस समय जो लोग हमें छोड़ गए उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी हैं मैं उनके स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

टॅग्स :Vande Bharat Expressनरेंद्र मोदीदिल्लीशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी