लाइव न्यूज़ :

भोपाल गैस कांड: 35 साल बीतने के बावजूद इलाज के लिए जूझ रहे हैं पीड़ित

By भाषा | Updated: December 2, 2019 20:50 IST

पिछले कई सालों से इस अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसीन, सर्जिकल ग्रैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और ग्रैस्ट्रो मेडिसिन के विभाग बंद पड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सात सालों में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य शोध विभाग द्वारा संचालित इस अस्पताल में एक भी शोध नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल गैस कांड के 35 साल गुजर जाने के बाद भी पीड़ितों को इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है। गैस कांड पीड़ितों के लिए बनाये गये अस्पतालों में मनोरोगी चिकित्सकों की कमी, नेफ्रोलॉजी एवं पल्मोनरी मेडिसिन जैसे विभिन्न विभागों को बंद किया गया है

 विश्व की भीषणतम औद्योगिक त्रासदियों में शामिल भोपाल गैस कांड के 35 साल गुजर जाने के बाद भी पीड़ितों को इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है। गैस कांड पीड़ितों के लिए बनाये गये अस्पतालों में मनोरोगी चिकित्सकों की कमी, नेफ्रोलॉजी एवं पल्मोनरी मेडिसिन जैसे विभिन्न विभागों के बंद हो जाने एवं स्वास्थ्य शोध न कराये जाने के कारण इन लोगों को अपने इलाज के लिए जूझना पड़ रहा है।

इस त्रासदी के पीड़ितों के लिए लंबे समय से काम कर रहे ‘भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा’ के अध्यक्ष नवाब खान ने सोमवार को बताया, ‘‘केन्द्र द्वारा संचालित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की हालत से ही गैस पीड़ितों की सेहत को लेकर सरकारी लापरवाही का जायजा लिया जा सकता है।

पिछले कई सालों से इस अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसीन, सर्जिकल ग्रैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और ग्रैस्ट्रो मेडिसिन के विभाग बंद पड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सात सालों में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य शोध विभाग द्वारा संचालित इस अस्पताल में एक भी शोध नहीं हुआ है। दूसरी तरफ आईसीएमआर के भोपाल स्थित केन्द्र की 16 नई शोध परियोजनाओं में से मात्र तीन का ही गैस कांड से कोई सम्बध है।’’

इसी बीच, इन पीड़ितों के लिए काम करे रहे एक अन्य संगठन ‘भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन’ की सदस्य रचना ढींगरा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग द्वारा संचालित 6 अस्पतालों में हर रोज 4000 से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं।

इनमें से पांच अस्पतालों में पिछले 19 सालों से एक भी मानसिक रोग चिकित्सक नहीं रहा।’’ ढींगरा ने इस गैस कांड के पीड़ितों के इलाज के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक पुनर्वास में केन्द्र तथा मध्यप्रदेश की सरकारों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार