मध्य प्रदेशः महिला दिवस पर सीएम शिवराज की सुरक्षा में तैनात सिर्फ महिलाएं, एक दिन की गृह मंत्री बनी कांस्टेबल मीनाक्षी

By शिवअनुराग पटैरया | Published: March 8, 2021 06:14 PM2021-03-08T18:14:08+5:302021-03-08T19:42:49+5:30

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। सुरक्षा दल में कुल 22-25 महिलाएं शामिल हैं, जो मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।

bhopal cm shivraj singh chauhan give many gifts women day constable meenakshi verma took charge home minister mp | मध्य प्रदेशः महिला दिवस पर सीएम शिवराज की सुरक्षा में तैनात सिर्फ महिलाएं, एक दिन की गृह मंत्री बनी कांस्टेबल मीनाक्षी

जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे और बबीता मिश्रा महिला दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रचार कवरेज किया। (file photo)

Highlightsपुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बिट्टू शर्मा ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा दल का नेतृत्व किया।सीएम चौहान का वाहन रिजर्व इंस्पेक्टर (महिला) इरशाद ने चलाया।मुख्यमंत्री ने उनकी कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

भोपालः मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने अपने-अपने तरीके से अनूठा संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने के लिए शिवराज सिंह चौहान के वाहन सहित उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा महिला सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के काफिले के पायलट वाहन सहित उनके वाहन चालक और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सोमवार को महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथ में रही।

नरोत्तम मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी वर्मा को मानद गृहमंत्री बनाकर अपनी कुर्सी सौंप दी। मीनाक्षी ने डा.मिश्रा के स्थान पर आम लोगों की समास्याएं सुनी और उसके निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान भ्रमण के समय राजधानी एडीएम माया अवस्थी ने उनके कार्यक्रमों की कमान संभाली तो मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उप सचिव वंदना मेहरा, आज ओएसडी के पद का निर्वहन किया।

जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे और बबीता मिश्रा महिला दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रचार कवरेज किया। सिर्फ महिला पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों को मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए दायित्व दिया गया है। डीएसपी बिट्टू शर्मा, उप निरीक्षक भावना शर्मा, टी आई योगिता सातनकर, रेनु मुराब, उपनिरीक्षक निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह शामिल हैं।

सीएम का वाहन आर आई इरशाद ने ड्राइव किया। महिला कांस्टेबल सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री, बेबी चौरसिया ,गीता दांगी और नगीना मालवीय ड्यूटी रही। अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ दिन भर ड्यूटी पर रही।

वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी, कल्पना गुर्जर और योगिता जैन एसआई ड्यूटी पर हैं। आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह सफाई कामगार महिलाओं के पास जाकर सफाई की और उनसे संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई में हाथ भी बंटाया सफाई कामगार महिलाओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार जो अकड़ रहती है पुरुष में, कि मैं श्रेष्ठ हूं, वो अकड़ बहनों को पीछे रखती है, उस अकड़ को निकालना है. बहने सब कुछ कर सकती है. महिला स्वच्छता कर्मियों के साथ चर्चा, बहनो ने कहा आप बीच बीच मे मिलने आया करे, सीएम हमारे है, आप भाभी को लेकर आइए।

दीदीज कैफे में किया लंच

मुख्यमंत्री ने दोपहर में जिला पंचायत कार्यालय में महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा संचालित दीदीज कैफे में भोजन में रेगुलर थाली ली, जिसमे रोटी,कढ़ी, दाल, चावल, मिक्स वेज, पापड़ , आचार, छाछ, मंगोड़ी, सलाद और गुलाबजामुन था. लंच में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ थीं।

मध्य प्रदेश की एक दिन की गृह मंत्री बनी कांस्टेबल मीनाक्षी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने अनूठी नजर पैस करते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात मीनाक्षी वर्मा को आनरेरी होम मिनिस्टर बनाया। कान्स्टेबल मीनाक्षी को गृहमंत्री डा. मिश्रा ने अपनी सीट पर बैठाया. और वह बीच में बगल की कर्सी पर बैठ गए। इसके बाद आनरेरी होम मिनिस्टर मध्य प्रदेश मीनाक्षी वर्मा ने जनता की समस्याओं को सुना और ओएसडी एवं एडीजीपी अशोक अवस्थी को निराकरण के लिए निर्देशित किया।

Web Title: bhopal cm shivraj singh chauhan give many gifts women day constable meenakshi verma took charge home minister mp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे