लाइव न्यूज़ :

Bhopal BRTS: भोपाल बीआरटीएस कॉरिडोर होगा खत्म, CM मोहन का बड़ा फैसला

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 26, 2023 19:57 IST

भोपाल में ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए 12 साल पहले जिस कॉरिडोर को बनकर तैयार किया गया था । उस बीआरटीएस कॉरिडोर को खत्म किया जाएगा ।मुख्यमंत्री मोहन ने आज मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने पर चर्चा की और उसके बाद आम सहमति के बाद बीआरटीएस को खत्म करने का फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल का बीआरटीएस होगा खत्म रजधानी के ट्रैफिक को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल बीआरटीएस होगा खत्म

बीआरटीएस कॉरिडोर बन जाने के कारण सिर्फ सिटी बस, एंबुलेंस और वीआईपी गाड़ी की आवाजाही होती थी। बीआरटीएस कॉरिडोर कई जगह पर खाली रहता था और उसके आसपास लंबा ट्रैफिक जाम के हालात हो जाते थे।

 2011 में 247 करोड़ से बीआरटीएस कॉरिडोर प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी इस प्रोजेक्ट पर अब तक 500 करोड रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। बीआरटीएस कॉरिडोर के बन जाने के बाद ट्रैफिक जाम के बनते हालातो को लेकर कई बार कॉरिडोर को खत्म किए जाने को लेकर चर्चा हुई। लेकिन मोहन यादव ने राजधानी के विकास को लेकर आज अपनी पहली बैठक में बड़ा फैसला करते हुए बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने के आदेश जारी कर दिए। बीआरटीएस की लंबाई के तहत अलग-अलग हिस्सों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का काम किया होगा।  सरकार के इस फैसले से व्यस्त मार्गों पर यह ट्रैफिक का दबाव कम होगा और परिवहन आसान बनेगा।

बीआरटीएस की जगह सेंट्रल रोड डिवाइडर  बनेगा 

बैठक में तय हुआ कि बीआरटीएस की जगह पर सेंट्रल रोड डिवाइडर बनाया जाए। बीआरटीएस के कई हिस्सों में डेडीकेटेड कॉरिडोर और दूसरे हिस्सों में वाहनों की आवाजाही से जुड़े मामलों को लेकर भी चर्चा हुई।

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भी मांगी थी तकनीकी रिपोर्ट

 कांग्रेस सरकार में भी तकनीकी सलाहकारों से बीआरटीएस कारीडोर को खत्म किए जाने को लेकर लिया गया था सुझाव। तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने को लेकर तकनीकी जानकारी से रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन लंबे समय से भोपाल के लोग इसकी मांग कर रहे थे कि कॉरिडोर को खत्म कर ट्रैफिक को आसान बनाया जाए।  मोहन सरकार ने आज भोपाल के लोगों की मांग को पूरा करते हुए बड़ा फैसला लिया है। इससे भोपाल की 25 लाख से ज्यादा की आबादी को फायदा होगा। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए