लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2026 18:06 IST

इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्होंने निशांत से मुलाकात की. उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी तथा बिहार को लेकर बात हुई. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे अरसे के बाद भाजपा की जीत हुई.

Open in App

पटना: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शनिवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की. दोनों के बीच मुलाकात की तस्वीरें खुद निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा है कि 'आज बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी से मेरे निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई. हम सभी लोग बिहार की तरक्की चाहते हैं. बिहारी भाषाओं की फिल्मों के निर्माण समेत कई विषयों पर इनसे सार्थक बात हुई.

इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्होंने निशांत से मुलाकात की. उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी तथा बिहार को लेकर बात हुई. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे अरसे के बाद भाजपा की जीत हुई. इसके लिए भाजपा को बधाई है. अक्षरा ने निशांत से हुई अपनी मुलाकात पर काफी खशी जाहिर की और इसे एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बताया. साथ ही बिहार को लेकर निशांत से जो अपेक्षाएं हैं उसे पूरा होने की उम्मीद जताई. बता दें कि निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद जोरदार एक्शन में दिख रहे हैं. 

शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी उन्होंने अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों संग बैठक की। निशांत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पटना मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बिहार के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी ली। अस्पतालों में इलाजों की क्या व्यवस्था है इसको लेकर उन्होंने जानकारी ली। निशांत कुमार ने अधिकारियों के निर्देश दिया है कि गरीबों को हर स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए. 

वहीं, विभाग के निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं. स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा. चाहे अमीर हो, गरीब हो कोई भी हो किसी भी कीमत का हो सबको बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे सकें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो सब जगह एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की हमारी कोशिश होगी.

टॅग्स :अक्षरा सिंहबिहारनिशांत कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में होने जा रहे पंचायत चुनाव में पहली बार बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए दी जाएगी ई-वोटिंग की सुविधा

क्राइम अलर्टबिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

भारतBihar: बख्तियारपुर शहर और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की उठी मांग, बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदलकर 'मगध द्वार' रखने का सुझाव

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भारतबिहार के कटिहार जिले में बच्चों को तालीम देते-देते मदरसा शिक्षक अपनी सहयोगी महिला शिक्षक के साथ फरमाने लगे इश्क, पकड़े गए आपत्तिजनक स्थिति में

भारत अधिक खबरें

भारतCM सुवेंदु अधिकारी पहुंचे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर, बोले- 'BJP की विचारधारा उन्हीं की देन'

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारतबंगाल शपथ समारोह में PM मोदी के भावुक और यादगार पल

भारतकांग्रेस केरल के अगले CM के तौर पर किसे चुनेगी? 3 दावेदारों के बीच पोस्टर वॉर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन