हरियाणा : चुनाव प्रचार के लिए भाजपा जहां मनोज तिवारी, रविकिशन, सपना चौधरी, वहीं कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा, नगमा को बुलाएगी हरियाणा

By बलवंत तक्षक | Published: October 11, 2019 05:43 AM2019-10-11T05:43:58+5:302019-10-11T07:15:22+5:30

पूर्वाचल के वोटरों को अपने उम्मीदवारों की तरफ लुभाने के लिए भाजपा जहां भोजपुरी कलाकार रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेशलाल निरहुआ की जनसभाएं रखवाएगी

Bhojpuri artists will put the electoral temper | हरियाणा : चुनाव प्रचार के लिए भाजपा जहां मनोज तिवारी, रविकिशन, सपना चौधरी, वहीं कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा, नगमा को बुलाएगी हरियाणा

हरियाणा : चुनाव प्रचार के लिए भाजपा जहां मनोज तिवारी, रविकिशन, सपना चौधरी, वहीं कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा, नगमा को बुलाएगी हरियाणा

Highlightsहरियाणा के विधानसभा चुनावों में भोजपुरी कलाकार भी तड़का लगाएंगेदिल्ली के साथ लगते राज्य के फरीदाबाद और गुरु ग्राम जिलों में पूर्वाचल के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है

हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भोजपुरी कलाकार भी तड़का लगाएंगे. दिल्ली के साथ लगते राज्य के फरीदाबाद और गुरु ग्राम जिलों में पूर्वाचल के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है. भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां पूर्वाचल के मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. दोनों पार्टियों की तरफ से बिहार के कलाकारों को बुलवाने के कार्यक्र म तय किए जा रहे हैं. मतदान 21 अक्तूबर को होना है.

पूर्वाचल के वोटरों को अपने उम्मीदवारों की तरफ लुभाने के लिए भाजपा जहां भोजपुरी कलाकार रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेशलाल निरहुआ की जनसभाएं रखवाएगी, वहीं कांग्रेस बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्म अभिनेत्री नगमा को बुलवा रही है. हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, करनाल और अंबाला छावनी में भी पूर्वाचल के मतदाता बड़ी तादाद में काम करते हैं.

 दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की आएंगी. हालांकि, सपना को भाजपा ने कांग्रेस में शामिल होने से रोक दिया था और उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें हरियाणा के लोकसभा या विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने का मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इससे सपना थोड़ी मायूस भी हैं. हो सकता है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी उन्हें आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरवा दें.

 भाजपा की तरफ से दिनेशलाल निरहुआ और पवन सिंह को भी पार्टी उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए मैदान में उतारा जाएगा. इस दौरान भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन की भी कई सभाएं आयोजित की जाएंगी. दूसरी तरफ कांग्रेस को फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्म अभिनेत्री नगमा का ही सहारा है.

Web Title: Bhojpuri artists will put the electoral temper

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे