लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल से दो करोड़ की मांगी रंगदारी, पूर्व सांसद के भतीजे पर लगे आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2018 20:43 IST

सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि खेसारी लाल ने उनके पास लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

Open in App

पटना, 03 अगस्तःभोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव से बिहार के छपरा में दो करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने का आरोप पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सिंह पर लगा है। खेसारी लाल ने इस मामले को लेकर सारण जिले के रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस मामले के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि खेसारी लाल ने उनके पास लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तविकता क्या है। बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव और सुधीर सिंह में कई दिनों से विवाद चल रहा था। 

इस मामले में खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी भी दी थी, जिसमें कहा था कि सुधीर सिंह कई तरह के बातों को लेकर अफवाह उड़ा रहे हैं। वहीं, खेसारी लाल ने यह भी कहा था कि सुधीर सिंह ने जान से मारने की धमकी भी थी। इसको लेकर लोग काफी मजे भी ले रहे हैं। खेसारी लाल ने भोजपुरी पर कुछ ऐसी टिप्पणी की थी जो भोजपुरी क्षेत्र के लोगों को नागवार गुजरी और सुधीर सिंह ने फेसबुक के माध्यम से ही खेसारी लाल को खुली चुनौती देकर सामना करने का न्योता दिया था।

सुधीर सिंह ने मामला दर्ज होने के बाद बताया के भोजपुरी के अश्लीलता के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद खेसारी लाल के समर्थकों ने उनको कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी की और अब प्राथमिकी दर्ज कर खेसारी लाल ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया है। सुधीर ने कहा कि वह इस मामले में किसी भी तरह के जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन भोजपुरी में अश्लीलता को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। 

उल्लेखनीय है कि इस विवाद के बीच खेसारी लाल लोकसभा चुनाव के दौरान महाराजगंज सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसको लेकर खेसारी लाल यादव टिकट को लेकर लालू यादव से मुंबई में मुलाकात भी की थी। वहीं, खेसारी लाल यादव ने कहा था कि अगर पार्टी टिकट नहीं देती है तो वह महाराजगंज से ही निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगे। जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी और इसमें प्राथमिकी दर्ज करा कर खेसारी लाल ने इस मामले में एक नया ट्विस्ट ला दिया है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भोजपुरीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर