लाइव न्यूज़ :

प्रकाश जावडेकर ने पेश की सफाई, कहा-‘भीख का कटोरा’ भाषण के दौरान अनजाने में इस्तेमाल हो गया

By भाषा | Updated: September 17, 2018 04:12 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रविवार को कहा कि वह अपने उस भाषण से दो अनपयुक्त शब्द ‘भीख का कटोरा’ वापस लेना चाहते हैं

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर:  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रविवार को कहा कि वह अपने उस भाषण से दो अनपयुक्त शब्द ‘भीख का कटोरा’ वापस लेना चाहते हैं जिसमें उन्होंने इस बात का पक्ष लिया था कि शिक्षण संस्थान सरकारी मदद के अलावा अपने पूर्व छात्रों से मदद मांगे।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि वह अपने इन शब्दों को वापस लेना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को पुणे में एक स्कूल में उनके भाषण के दौरान ‘अनजाने में’ इन शब्दों का इस्तेमाल हो गया था।

उन्हें खबरों में यह कहते हुए उद्धृत किया गया था, ‘‘दरअसल ये किसी भी संस्थान के पूर्व छात्र होते हैं जो अपने शिक्षण संस्थान को वापस लौटाते हैं लेकिन कुछ ऐसे स्कूल हैं जो मदद की मांग करते हुए कटोरा लेकर सरकार के पास पहुंचते रहते हैं।’’ 

जावडेकर ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे भाषण को गलत तरीके से पेश किया गया। सरकार बड़े पैमाने पर शिक्षा में निवेश कर रही है और पिछले चार सालों में बजटीय प्रावधानों में 70 फीसद की वृद्धि की गयी है। उसी के साथ पूर्व छात्रों को भी स्कूलों और कॉलेजों के विकास में योगदान करने की जरुत है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में यह परिपाटी है। मेरा मतलब यह नहीं था कि सरकार मदद नहीं करेगी। मेरा बस यह तात्पर्य था कि सरकारी मदद के अलावा पूर्व छात्रों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 350 से ज्यादा सीट जीतेंगी, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-नौ साल में स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण

भारतब्लॉग: मोदी सरकार की नई टीम से क्यों हुए दिग्गज बाहर? अंदरखाने से आ रही अलग-अलग कहानी

भारतपीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ की बैठक, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

भारतभाजपा संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे पांच नेता बने मंत्री, पार्टी में काम करेंगे रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर

भारतModi Cabinet Expansion 2021: एक फोन कॉल और 11 मंत्रियों ने दे दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह