लाइव न्यूज़ :

भय्यू महाराज की बेटी कुहू ने किया नया खुलासा, कहा- पापा का ये था प्लान

By स्वाति सिंह | Updated: June 16, 2018 15:06 IST

बेटी कुहू ने बताया कि पिता भय्यू महाराज उसकी जल्दी शादी करवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने लड़का ढूंढना शुरू कर दिया था, लेकिन इस बात को कुहू ने इनकार किया था और कहा था कि वह अभी आगे और पढ़ाई करना चाहती हैं।

Open in App

इंदौर, 16 जून: भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उनकी बेटी कुहू से पूछताछ की।  पूछताछ के दौरान कुहू ने बताया कि पिता भय्यू महाराज उसकी जल्दी शादी करवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने लड़का ढूंढना शुरू कर दिया था, लेकिन इस बात को कुहू ने इनकार किया था और कहा था कि वह अभी आगे और पढ़ाई करना चाहती हैं।  बता दें कि इससे पहले बुधवार को भय्यू महाराज की बेटी कुहू ने बताया था कि वह डॉ।  आयुषी को अपना मां नहीं मानती। इन्हीं के कारण पिता ने यह आत्महत्या का कदम उठाया है। इन्हें जेल में बंद कर दो। 

ये भी पढ़ें: भय्यू महाराज खुदकुशी मामले में पूछताछ शुरू, पत्नी आयुषी के पुराने हॉस्टल पहुंची पुलिस

बेटी का आरोप है कि यह सब उनकी सौतेली मां डॉ।  आयुषी की वजह से हुआ। अब बेटी द्वारा लगाया गया यह आरोप कितना सही और गलत है ये तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा। वहीं दूसरी तरफ डॉ आयुषी ने भी कथित तौर पर रिश्तेदारों और करीबियों से निजी चर्चा के दौरान कहा था कि वह कुहू को और उनकी बेटी को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। उन्होंने खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

ये भी पढ़ें: भय्यूजी महाराज: सुसाइड नोट लिख जिसके नाम कर गए सारी जायदाद, पहली बार सामने आया वो सेवादार

कौन थे भय्यूजी महाराजसाल 1968 में भय्यूजी महाराज का जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उऩका असली नाम उदयसिंह देखमुख था। पहले वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने सबस छोड़ आध्यातम को अपनाया था। इंदौर में बापट चौराहे पर उनका आश्रम है जहां से वे अपने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों का संचालन करते थे। भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी का नाम माधवी था, जिनका निधन साल 2015 में निधन हुआ था। भय्यूजी महाराज और उनकी पहली पत्नी माधवी से एक बेटी है, जिसका नाम कुहू है और वो पुणे में पढ़ाई करती है। इसी साल 30 अप्रैल को भय्यूजी महाराज ने आश्रम में रहने वाली डॉ। आयुषी से दूसरी शादी की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?