पैरालम्पिक में भाविना पटेल का प्रदर्शन लाखों लोगों को प्रेरित करेगा : केजरीवाल

By भाषा | Published: August 29, 2021 11:57 AM2021-08-29T11:57:32+5:302021-08-29T11:57:32+5:30

Bhavina Patel's performance in Paralympics will inspire lakhs: Kejriwal | पैरालम्पिक में भाविना पटेल का प्रदर्शन लाखों लोगों को प्रेरित करेगा : केजरीवाल

पैरालम्पिक में भाविना पटेल का प्रदर्शन लाखों लोगों को प्रेरित करेगा : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने के लिए टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को रविवार को बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि पैरालम्पिक में पटेल का प्रदर्शन लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत के लिए रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बहुत बधाई। आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आपका शानदार प्रदर्शन लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।’’भाविना बेन पटेल को तोक्यो खेलों की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह ऐतिहासिक रजत पदक के साथ पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने में सफल रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhavina Patel's performance in Paralympics will inspire lakhs: Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे