Bharatiya Janata Party New CM Face: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने परम्परा बदल दी है। नए और युवा नेता सीएम बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रमुख आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया। मध्य प्रदेश में ओबीसी के नेता और तीन बार विधायक रहे मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। राजस्थान में भजन लाल शर्मा नए मुख्यमंत्री होंगे।
बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भजनलाल शर्मा राजस्थान के सांगानेर से विधायक हैं और भाजपा के महामंत्री भी हैं। राजस्थान में सीएम को लेकर कई नाम पर चर्चा हो रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन राज्य में नए नेता को उतार कर सभी को चौकाया दिया है।
पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में शामिल होने आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उनके नाम की घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने मप्र को सत्ता कायम रखी, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से छीन ली। जीत के बाद भाजपा ने पुराने सीएम और पूर्व सीएम को आगे नहीं किया।
भाजपा ने अभी से ही 2024 लोकसभा चुनाव पर फोकस कर दिया है। मध्य प्रदेश से 29, छत्तीसगढ़ से 11 और राजस्थान से 25 सांसद चुन कर आते हैं। पीएम मोदी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी। राहुल गांधी लगातार ओबीसी और जाति जनगणना को लेकर भाजपा पर हमला करते रहे हैं।
भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचे। सिंह के साथ सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय भी जयपुर आये हैं। राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी चार्टर्ड विमान से उनके साथ पहुंचे हैं। प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मंगलवार शाम यहां होने जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है। राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किये जा चुके हैं। 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है।
गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल सबसे पीछे बैठे थे और उन्हें सीएम बना दिया गया था। मोहन यादव मध्य प्रदेश बीजेपी विधायक दल की बैठक में तीसरी पंक्ति में बैठे थे और उनकी लॉटरी लग लग गई। बीजेपी विधायकों को साफ संदेश है कि आगे रहने से फायदा नहीं है। काम करने वालों का इनाम हमेशा मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 163 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। राज्य भाजपा कार्यालय को फूलों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टरों के साथ सजाया गया है और जगह-जगह पर "मप्र के मन में मोदी, देश के मन में मोदी" के नारे लिखे गये हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 90 विधानसभा सीट में से 54 सीट जीतीं। कांग्रेस 35 सीट पर सिमट कर रह गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही। भाजपा ने राज्य में अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 29 सीट में से 17 जीती हैं।