लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट के खिलाफ भारत बंद को सोशल मीडिया पर तगड़ा समर्थन, यूजर्स ने मोदी सरकार पर कसे करारे तंज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2018 12:47 IST

भारत बंद का असर सड़कों और कामकाज के अलावा बड़े रूप में सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। #BharatBandh को प्रयोग करते हुए लोग सोशल मीडिया के लिए भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस और कई विपक्षी पार्टियों  ने सोमवार को 'भारत बंद' बुलाया है। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि इस विरोध प्रदर्शन में 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इस बंद का असर सड़कों और कामकाज के अलावा बड़े रूप में सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। #BharatBandh को प्रयोग करते हुए लोग सोशल मीडिया के लिए भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। हर कोई अपने अपने तरीके से सरकार के खिलाफ भारत बंद का हिस्सा बन रहा है। लोग तरह तरह के ट्वीट करके बढ़ते दामों को लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं।

रमेश श्रीवत्स ने ट्वीट करके लिखा है कि हैप्पी #BharatBandh, सार्वजनिक परिवहन को बंद करके हम बढ़ती ईंधन की कीमतों के खिलाफ विरोध करते हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके एक ग्राफिक पोस्ट करते हुए लिखा है कि मूल्य वृद्धि के पीछे असली कारण-अच्छे दिन कुछ भी नहीं बल्कि एक बड़ा फाट लाइ !! आइए सरकार को अब देश को मूर्ख मत बनानें दें। बढ़ती कीमतों के विरोध में  #BharatBandh में शामिल हों।

रुचिता चतुर्वेदी ने मोदी सरकार की उन मंत्रियों की फोटो शेयर की जिन्होंने कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोला था और बीजेपी को आड़े हाथों लिया हैट्वीट करके यूजर ने लिखा है कि सरकार को लोगों से डरना चाहिए। लोगों को सरकार से डरना नहीं चाहिएअंकिता यादव ने लिखा है कि आज के #BharatBandh का पेट्रोल, डीजल से कुछ लेना देना नहीं है कर्नाटक शपथ समारोह के वक्त की एकता के बाद...अब कितने बचें हैं उसको जाँचने का @INCIndia का एक प्रयास भर है...अगर सच में इन्हें जनता की फिकर होती तो जिन राज्यों में इनकी सरकार है वहां की जनता को ये पहले राहत देते.!

इंडियन ऑयल के डेटा के अनुसार 1 जुलाई 2018 को पेट्रोल उच्चतम रेट 72.92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा था। लेकिन आज देखा जाए तो भारत इतिहास में पहली बार सबसे उच्चतम स्‍तर पर पहुंच गया है। छह महीनें में पेट्रोल की कीमत ने लंबी उछाल भरी है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शनिवार (8 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.47 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 87.86 रुपये प्रति लीटर रहेगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर पूरे विपक्ष ने भारत बंद बुलाया है।

टॅग्स :भारत बंदसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील