लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: नौ दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन, सवाई माधोपुर जाने का कार्यक्रम, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2022 12:54 IST

Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी का जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिये सवाई माधोपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए यात्रा कार्यक्रम में बूंदी/सवाई माधोपुर का उल्लेख है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरपोर्ट लाउंज में कुछ देर इंतजार किया और फिर बाहर निकलीं।कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नियमित उड़ान के जरिये नयी दिल्ली से जयपुर हवाईअड्डा पहुंचीं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान के कोटा जिले से गुजर रही है।

जयपुरः कांग्रेस नेता सोनिया गांधी बृहस्पतिवार सुबह जयपुर पहुंचीं। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, सोनिया का सवाई माधोपुर जाने का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नियमित उड़ान के जरिये नयी दिल्ली से जयपुर हवाईअड्डा पहुंचीं। उन्होंने एयरपोर्ट लाउंज में कुछ देर इंतजार किया और फिर बाहर निकलीं।

प्रवक्ता के मुताबिक, सोनिया का जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिये सवाई माधोपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए यात्रा कार्यक्रम में बूंदी/सवाई माधोपुर का उल्लेख है। उल्लेखनीय है कि सोनिया का जन्मदिन नौ दिसंबर को है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’राजस्थान के कोटा जिले से गुजर रही है। बृहस्पतिवार को यात्रा का पहला चरण पूरा होने के बाद शुक्रवार को भी विश्राम रहेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यात्रा 10 दिसंबर से फिर शुरू होगी। 

हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश में लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं को ‘‘दबाने’’ का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के सदस्यों को संसद में मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी गई।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस आरोप का समर्थन किया कि मीडिया यात्रा को पर्याप्त कवरेज नहीं दे रहा है और दावा किया कि यह केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। राहुल ने अपने पैदल मार्च के 91वें दिन यहां केबल नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के किनारे एक नुक्कड़ सभा में कहा, ‘‘भारत लोकतांत्रिक देश है और अलग-अलग संस्थाएं लोकतंत्र की रक्षा और सुरक्षा के लिए काम करती हैं।

इन संस्थाओं में विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा, न्यायपालिका, मीडिया शामिल हैं...लेकिन भाजपा और आरएसएस ने इन सबको दबा दिया है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने यात्रा करने का फैसला किया क्योंकि विपक्षी दलों के सदस्यों को संसद में बोलने की अनुमति नहीं थी और आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने कोई मुद्दा उठाने की कोशिश की, तो उनके माइक बंद कर दिए गए।

यात्रा के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में उनके शामिल नहीं होने की संभावना है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत बुधवार को हुई। राहुल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी कटाक्ष किया, जो कोटा से भाजपा सांसद हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष राजस्थान से हैं और लोकसभा टीवी को उनका चेहरा बहुत पसंद है।

वे 24 घंटे उनका चेहरा दिखाते रहते हैं, जबकि हम जो कहते हैं उसे कोई नहीं सुनता है।’’ वहां मौजूद पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए गांधी ने कहा कि वे अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करते हैं लेकिन ‘‘मालिकों (मीडिया हाउस के) के कारण...वे अपना कर्तव्य ठीक से नहीं निभा सकते।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। ईआरसीपी राजस्थान की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी परिकल्पना पिछली भाजपा नीत सरकार के दौरान की गई थी।

इसका उद्देश्य राज्य के 13 जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक 2,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। यात्रा 91वें दिन बुधवार को यहां सुबह 6 बजे फिर से शुरू हुई। राहुल ने दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से कोटा तक मार्च किया। वह और उनके सहयोगी जिले में करीब 10 किमी पदयात्रा करने के बाद एनएच-52 स्थित गोपालपुरा में पार्टी कार्यकर्ता व पूर्व उप प्रधान अशोक मीणा के घर रुके।

मीणा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी ने गुड़ की चाय का आनंद लिया। उन्होंने विशेष रूप से इसके लिए अनुरोध किया था। उन्होंने घर में बनी गुड़ की चाय मंगवाई। राहुलजी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चाय पी और दोनों ने इसकी तारीफ की।’’ राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा बुधवार की रात जगपुरा में विश्राम के बाद 92वें दिन बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे आगे बढ़ेगी। वे बूंदी में गुदली रेलवे स्टेशन तक 24 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

टॅग्स :सोनिया गाँधीभारत जोड़ो यात्राराजस्थानराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष