लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: पुलवामा के शहीदों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 28, 2023 17:36 IST

शनिवार सुबह चुरसू गांव में एक दिन रुकने के बाद राहुल गांधी ने श्रीनगर की ओर मेगा वॉकथॉन शुरू किया। अवंतीपोरा में, पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती यात्रा में शामिल हुईं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ चलीं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी समेत अन्य लोगों ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कीयाद रहे पुलवामा के लेथपोरा में वर्ष 2019 को हुए आतंकी हमले में केरिपुब के 40 जवान शहीद हुए थेआज दक्षिण कश्मीर जिले के चुरसू इलाके में उत्साही समर्थकों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत किया

जम्मू: अपने अंतिम चरण में भारत जोड़ो यात्रा हिचकोले खाते हुए विवादों के साथ नाता जोड़कर रविवार की रात को अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच जाएगी। यात्रा के अंतिम चरण में जो सुरक्षा का मुद्दा बवाल बना हुआ है उसे लेकर अब सुरक्षाबलों को भी चिंता सताने लगी है। नतीजतन श्रीनगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को राहुल गांधी समेत अन्य लोगों ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। याद रहे पुलवामा के लेथपोरा में वर्ष 2019 को हुए आतंकी हमले में केरिपुब के 40 जवान शहीद हुए थे।

शनिवार सुबह चुरसू गांव में एक दिन रुकने के बाद राहुल गांधी ने श्रीनगर की ओर मेगा वॉकथॉन शुरू किया। अवंतीपोरा में, पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती यात्रा में शामिल हुईं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ चलीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पुलवामा जिले के लेथपोरा में वॉकथॉन भी किया।

एक दिन पहले पार्टी की ओर से सुरक्षा चूक का आरोप लगाने के बाद यात्रा को अनंतनाग जिले में अस्थाई रूप से रोक दिया गया था। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पुलिस की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

शनिवार को दक्षिण कश्मीर जिले के चुरसू इलाके में उत्साही समर्थकों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर राहुल गांधी की अगवानी के लिए उमड़ पड़े। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सफेद टी-शर्ट में सुबह 9.20 बजे एक बार फिर यात्रा शुरू की, लेकिन उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर एक हाफ जैकेट पहन रखी थी।

आज यात्रा का जलपान के बाद रात का पड़ाव श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक के ट्रक यार्ड में होगा। रविवार को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।

पंथा चौक पर रात्रि विश्राम के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह आगे बढ़ेगी और शहर के बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास खत्म होगी। राहुल सोमवर को एमए रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा होगी। इस जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा के अंतिम दो दिनों के लिए कश्मीर पुलिस ने हाई अलर्ट भी जारी किया है।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राजम्मू कश्मीरराहुल गांधीमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस