लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: केरल की सड़कों को लेकर राहुल गांधी ने टिप्पणी की, कहा इस कारण यहां हो रहे कई हादसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2022 07:36 IST

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के खराब सड़कों के डिजाइन पर सवाल उठाया है और कहा है कि यही कारण है कि यहां सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल की सड़कों को लेकर राहुल गांधी ने टिप्पणी की है।उन्होंने इसके डिजाइन को लेकर सवाल खड़े किए है। कांग्रेस नेता का मानना है कि यही कारण है कि यहां ज्यादा हादसे होते है।

तिरुवनंतपुरम:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि केरल में सड़कों को खराब तरीके से डिजाइन किया गया है, यही वजह है कि राज्य में कई दुर्घटनाएं होती हैं और इसके परिणामस्वरूप लोगों की जान जाती है। 

राहुल गांधी ने केरल के सड़कों पर क्या बोला है

इस पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह सड़कों के खराब डिजाइन के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) या केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को दोष नहीं दे रहे हैं बल्कि राज्य सरकार को सड़कों के डिजाइन को लेकर कुछ नियम बनाने की जरूरत है। 

ऐसे में उन्होंने सड़कों की स्थिति को लेकर कहा, “मुझे एक शिकायत है। निश्चित रूप से आप लोगों से नहीं। मैं इसके लिए एलडीएफ या मुख्यमंत्री को दोष नहीं दे रहा हूं, क्योंकि इनमें से कुछ सड़कें उन्होंने और कुछ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार ने बनाई हैं। लेकिन, जब मैं सड़कों पर चलता हूं, तो मुझे आधा ढलान एक तरफ और दूसरा दूसरी तरफ मिलता है। कभी-कभी वे तेज घुमावदार होते हैं।” 

सड़कों के खराब तरीके से डिजाइन के कारण होती है दुर्घटनाएं

उन्होंने कहा कि इस समस्या के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में बहुत से लोग घायल हो रहे हैं या मारे जा रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान यह बात कही। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के तहत 150 दिनों में पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

कांग्रेस नेता भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फिर से हमला करते हुए सवाल किया कि खुद को हिंदुओं का प्रतिनिधि कहने वाली पार्टी देश में कथित तौर पर ‘अशांति’ फैला रही है, जबकि हिंदू धर्म में पहला शब्द ‘ओम शांति’ सिखाया जाता है। 

कांग्रेस नेता ने एक दिन पहले, भाजपा पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया गया था कि उसने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल राजनीति के लिए और चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है लेकिन यह रोजगार पैदा नहीं कर सकती। 

हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

केरल में, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन के समापन पर मंगलवार की शाम यहां कल्लम्बलम में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हिंदू धर्म में जो पहली चीज सिखाई जाती है, वह ‘ओम शांति’ शब्द है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कृपया मुझे बताइए कि खुद को हिंदुओं का प्रतिनिधि कहने वाली पार्टी पूरे देश में अशांति कैसे पैदा कर रही है? वे जहां कहीं जा रहे हैं सौहार्द को नष्ट कर रहे हैं, वे लोगों पर हमले कर रहे हैं, वे लोगों को विभाजित कर रहे हैं, उनसे दुर्व्यवहार कर रहे हैं।’’ 

राहुल गांधी ने सभी धर्मों की तारीफ की

वायनाड से सांसद ने कहा, ‘‘लेकिन सभी धर्मों का सार सौहार्द और करूणा है। सभी धर्म हमें एक दूसरे का सम्मान करने की शिक्षा देते हैं और यात्रा का उद्देश्य धर्म, समुदाय, भाषा, आदि को अलग रखते हुए लोगों को एकजुट करना है।’’  

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसBJPकेरलसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है