लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: "मेघालय की सरकार यहां से नहीं, दिल्ली से चलती है", राहुल गांधी का मोदी और संगमा सरकार पर एक साथ हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 23, 2024 10:13 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मोदी सरकार पर अपने बदस्तूर हमले को जारी रखते हुए कहा कि मेघालय का शासन राज्य से नहीं बल्कि दिल्ली से चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मोदी सरकार पर बदस्तूर हमला जारी राहुल गांधी ने मेघालय में मोदी और संगमा सरकार पर किया एक साथ हमला राहुल गांधी ने कहा कि मेघालय का शासन राज्य से नहीं बल्कि दिल्ली से चलता है

शिलांग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बदस्तूर मोदी सरकार पर अपने हमले को जारी रखते हुए कहा कि मेघालय का शासन राज्य से नहीं बल्कि दिल्ली से चलता है। कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई करते हुए यह बात मेघालय के री भोई में आयोजित एक सभा में कही।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार राहुल गाधी ने असम की हिमंत बिस्वा सरकार द्वारा नागांव स्थित एक मंदिर में जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद सोमवार को मोरीगांव की ओर से मेघालय में दाखिल हुए।

यहां पर राहुल गांधी ने मेघालय की मौजूद सरकार को सबसे भ्रष्ट बताने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गृहमंत्री शाह ने चुनाव में यह बयान देने के तुरंत बाद मेघालय में बनी मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के नेतृत्व में बनी उसी सरकार के साथ साझेदारी की, जिसे वो भ्रष्ट कह रहे थे।

री-भोई जिले की राजधानी नोंगपोह में मदन पहमसियेम मिनी स्टेडियम में आयोजित एक सभा में राहुल गांधी ने कहा, “मेघालय का शासन यहां से नहीं बल्कि दिल्ली से होता है। यह स्वीकार्य नही है। देश पिछले 40 वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर की बेरोजगारी का सामना कर रहा है। गृह मंत्री ने मेघालय सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया था। इसके तुरंत बाद, उन्होंने उसी सरकार के साथ साझेदारी की।''

इसके साथ ही राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर तीखा हमला करते हुए कहा, “यह बहुत चिंता का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर संघर्ष पर चुप हैं, जहां सैकड़ों कीमती जान चली गईं और जातीय संघर्ष के कारण हजारों लोग विस्थापित हो गए। भाजपा इस मुद्दे को सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं है।”

मालूम हो कि मणिपुर में कुकी और मेइतेई के बीच जातीय झड़पें पहली बार 3 मई को राज्य के आरक्षण मैट्रिक्स में अदालत द्वारा आदेशित बदलाव के विरोध के दौरान भड़क उठीं, जिसमें बाद वाले को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया था।

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीदिल्लीमोदी सरकारमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो