लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद में राहुल के साथ यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, आगरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव देंगे साथ, जानिए

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 23, 2024 16:10 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra Live Updates: आगरा में राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की नीतियों को लेकर सोच को जनता के बीच में व्यक्त करेंगी.24 फरवरी को मुरादाबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा मुरादाबाद  के रहने वाले हैं.

Bharat Jodo Nyay Yatra Live Updates: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार मुरादाबाद में शनिवार यानी 24 फरवरी को शामिल होंगी. पहले उन्हे 16 फरवरी को यूपी के चंदौली में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह तब यात्रा में शामिल नहीं हो सकी थी. अब वह 24 फरवरी को मुरादाबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. इस दौरान मोदी और योगी सरकार की नीतियों को लेकर वह अपनी सोच को जनता के बीच में व्यक्त करेंगी. अगले दिन रविवार को भी वह आगरा में राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी.

मुरादाबाद पर कांग्रेस नेताओं की नजर

मुरादाबाद में प्रियंका गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर कहा जा रहा है कि यह जिला उनके लिए बेहद महत्व रखता है. प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा मुरादाबाद  के रहने वाले हैं. इसके अलावा कांग्रेस की नजर भी मुरादाबाद मंडल के मुस्लिम वोटों पर टिकी है. यह वह मंडल है जहां की सभी छह संसदीय सीटें बीते लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार गई थी.

सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीन तीन सीटें जीतने में सफल रही थी. इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसी मुरादाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा चुनौतियों से जूझना पड़ा था और  विपक्षी भारी पड़ा था. कुल मिलाकर यह कहा जाए कि अब यह मंडल भाजपा और विपक्ष दोनों के लिए ही सियासी प्रयोगशाला बन गया है.

पीएम मोदी बीते दिनों इस मण्डल के संभल क्षेत्र में आ कर विपक्ष को आड़े हाथों ले चुके हैं. इसके पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी इस मंडल से अपनी पद यात्रा निकाल चुके हैं. अब राहुल और प्रियंका गांधी भी यहां पहुंच रहे हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर में ब्रेक लेने के बाद दोबारा से 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होगी.

राहुल गांधी की यात्रा मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, अलीगढ़, आगरा होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी.  मुरादाबाद में प्रियंका गांधी और आगरा में अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि कांग्रेस यूपी में पूरी तरह से मुस्लिम वोटों को ही साधने में  लगी है, क्योंकि उसे लग रहा है कि सूबे में उसे वापसी करने का यही सही समय है. कांग्रेस भी मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटों पर ध्यान दे रही हैं.

वर्ष 2009 में कांग्रेस मुरादाबाद सीट जीत चुकी है और रामपुर सीट पर भी उसका कब्जा रहा है. इसीलिए कांग्रेस ने ज्यादातर फोकस मुरादाबाद मंडल पर कर रखा है. हालांकि मुरादाबाद सीट के सपा खाते में आयी है, लेकिन कांग्रेस मुरादाबाद जिले से पश्चिम यूपी में अपना हर सियासी दांव चलाने की तैयारी में हैं, और इसकी शुरुआत 24 फरवरी को राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी करेंगी.

कांग्रेस नेता तो उत्साहित हैं

फिलहाल प्रियंका गांधी के फिर से यूपी में सक्रिय होने से कांग्रेसी नेता खासे उत्साहित हैं. बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद प्रियंका गांधी ने यूपी की राजनीति से अपने को दूर कर लिया था. यही नहीं उन्होने यूपी प्रभारी के पद को भी छोड़ दिया था. अविनाश पांडे को इस पद पर तैनात कराने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी यूपी में 24 फरवरी को आ रही हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी कहते हैं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी के शामिल होने को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साहित है. प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के दौरान जो काम किया था और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से जो उनके जो पारिवारिक संबंध बने थे, उसका असर साफ दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस चुनाव में पूरी जी-जान से मैदान में उतरेगा और पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी स्थिति को बेहतर करने में कामयाब होगी. अब देखना यह है कि मुरादाबाद में प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की खामियों को जनता के बीच किस तरफ से उजागर करती हैं.  

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?