किसान आंदोलन: भारत बंद कल, दिल्ली पुलिस राजधानी के बॉर्डर की सुरक्षा के लिए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 26, 2021 12:55 PM2021-09-26T12:55:30+5:302021-09-26T13:05:26+5:30

भारत बंद के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी के बॉर्डर में तीन जगह पर हो रहे किसान आंदोलन से किसी भी प्रदर्शनकारी को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

bharat bandh on september 27 Delhi police says adequate security arrangements to be made across borders | किसान आंदोलन: भारत बंद कल, दिल्ली पुलिस राजधानी के बॉर्डर की सुरक्षा के लिए तैयार

27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद का आवाह्न

Highlightsभारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोका जाएगासंयुक्त किसान मोर्चा ने तमाम संगठनों से की आंदोलन से जुड़ने की अपीलसुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा भारत बंद

संयुक्त किसान मोर्च द्वारा बुलाए गए 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस ने राजधानी के बॉर्डर की सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली के बॉर्डर की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्च में देशभर के किसानों के लगभग 40 किसान संगठन हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने ही किसान आंदोलन से जुड़ने के लिए 23 सितंबर को भारत बंद की अपील की थी।  

प्रदर्शनकारियों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा

दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर के मुताबिक भारत बंद के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी के बॉर्डर में तीन जगह पर हो रहे किसान आंदोलन से किसी भी प्रदर्शनकारी को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने की आंदोलन से जुड़ने की अपील

वहीं भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने संपूर्ण देश के श्रम संगठनों, व्यापारियों, ट्रांसपोटर्स, छात्रों, युवाओं और महिलाओं से इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की है। 

सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद

संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि भारत बंद के दौरान संपूर्ण देश में सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी सरकारी, गैर सकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थाएं, दुकानें, व्यावसायिक अनुष्ठान, सार्वजनिक कार्यक्रम आदि बंद रहेंगे। हालांकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर एवं अन्य आपातकालीन सेवाएं  यथावत चलती रहेंगी।

बीते दस महीनों से आदोलनरत हैं किसान

पिछले दस महीनों से केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से आए किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। किसानों की मांग है कि केन्द्र द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानून को सरकार वापस ले। इस संबंध में अब तक किसान नेताओं और सरकार के बीच हुई दस राउंड की वार्ता भी विफल रही है।

Web Title: bharat bandh on september 27 Delhi police says adequate security arrangements to be made across borders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे