लाइव न्यूज़ :

भय्यू महाराज की बेटी का बयान वायरल, कहा- सौतेली मां है पिता के खुदकुशी की वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 14, 2018 18:07 IST

मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने 12 जून को खुदकुशी की थी। खबरों के मुताबिक उन्होंने खुद को गोली मारी ली थी।

Open in App

इंदौर, 14 जून: भय्यू महाराज का बुधवार को इंदौर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी बड़ी बेटी कुहू ने उन्हें मुखाग्नि दी। भय्यू महाराज के पार्थिव देह के पास बैठीं बेटी कुहू की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इसी के साथ भय्यू महाराज की बेटी कुहू का भी बयान इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 भय्यू महाराज की बेटी कुहू ने बताया कि वह डॉ. आयुषी को अपना मां नहीं मानती। इन्हीं के कारण पिता ने यह आत्महत्या का कदम उठाया है। इन्हें जेल में बंद कर दो। बेटी का आरोप है कि यह सब उनकी सौतेली मां डॉ. आयुषी की वजह से हुआ। अब बेटी द्वारा लगाया गया यह आरोप कितना सही और गलत है ये तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा। 

इधर डॉ आयुषी ने भी कथित तौर पर रिश्तेदारों और करीबियों से निजी चर्चा के दौरान कहा है कि वह कुहू को और उनकी बेटी को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। बहरहाल, पुलिस सारे पहलुओं की जांच कर रही है। 

वायरल: बेटी ने दी भय्यू महाराज को मुखाग्नि, मार्मिक तस्वीरें देख आपका भी दिल भर आएगा

भय्यूजी के अंतिम संस्कार में मध्यप्रदेश का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ था। भय्यूजी के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग आए हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने ओएसडी को भेजा। शिवसेना के एक सांसद और दो विधायक भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने 12 जून को खुदकुशी की थी। खबरों के मुताबिक उन्होंने खुद को गोली मारी ली है। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप