लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी मुखाग्नि

By भारती द्विवेदी | Updated: June 13, 2018 16:03 IST

भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए देश-विदेश के अलग-अलग हिस्से से लोग आए हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे भी अंतिम दर्शन के लिए इंदौर पहुंची हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: मध्य प्रदेश आध्यात्मिक गुरू भय्यू जी महाराज का पार्थिव शरीर को मेघदूत मुक्तिधाम पर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। उनकी बेटी कुहू ने उन्हें मुखाग्नि दी है। उससे पहले उनकी बॉडी को बांबे हॉस्पिटल से उनके घर 'शिवनेरी' लाया गया था। उनके शिष्यों और बाकी लोगों के दर्शन के लिए उनकी बॉडी को फिर सूर्योदय आश्रम ले जाया गया। भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए देश-विदेश के अलग-अलग हिस्से से लोग आए हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे भी अंतिम दर्शन के लिए इंदौर पहुंची हुई है।

राज्यमंत्री का पद नहीं चाहते थे भय्यूजी महाराज, शिवराज सरकार के घोटालों से थे दुखी: दिग्विजय सिंह

नरेंद्र मोदी भी करते थे भय्यू महाराज को झुककर प्रणाम, आश्रम में जाती थीं लता मंगेशकर-आशा भोसले

वहीं भय्यूजी महाराज के सुसाइड के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को इस मामले में एक और सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी सारी दौलत उनके सेवादार और सबसे करीबी विनायक के नाम की है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कि विनायक पिछले 15 सालों से भय्यू महाराज के साथ रहता था। उसे भैय्यू का सबसे करीबी माना जाता है। सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने में भैय्यू ने अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्तीय शक्तियों की सारी जिम्मेदारी विनायक को दी है। 

भय्यू महाराज का एक और सुसाइड नोट बरामद, सेवादार के नाम की सारी जायदाद, बीवी-बेटी का जिक्र नहीं

कौन थे भय्यूजी महाराज:

साल 1968 में भय्यूजी महाराज का जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उऩका असली नाम उदयसिंह देखमुख था। पहले वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने सबस छोड़ आध्यातम को अपनाया था। इंदौर में बापट चौराहे पर उनका आश्रम है जहां से वे अपने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों का संचालन करते थे। भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी का नाम माधवी था, जिनका निधन साल 2015 में निधन हुआ था। भय्यूजी महाराज और उनकी पहली पत्नी माधवी से एक बेटी है, जिसका नाम कुहू है और वो पुणे में पढ़ाई करती है। इसी साल 30 अप्रैल को भय्यूजी महाराज ने आश्रम में रहने वाली डॉ. आयुषी से दूसरी शादी की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ